'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया. एलिमिनेशन से बचने के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज बताया, जिसे सुनकर शो के होस्ट्स और बाकी कंटेस्टेंट्स भी चौंक गए.

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

पामेला ने स्वीकार किया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान वह क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं. उनका कहना था कि उन्हें एक ऐसे दोस्त के जरिए मैचों से जुड़ी अहम जानकारी मिलती थी, जो क्रिकेटरों के बेहद करीब था. उसी जानकारी के आधार पर उन्होंने कई बार दांव लगाए.

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

उन्होंने बताया कि उस समय वह लंदन में पढ़ाई कर रही थीं, जहां स्पोर्ट्स बेटिंग कानूनी थी. मैचों से पहले मिलने वाली टिप्स का इस्तेमाल कर उन्होंने बुकीज के साथ बेट लगाई और इससे अच्छी-खासी कमाई भी की.

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

हालांकि पामेला ने साफ कहा कि आज उन्हें अपने उस फैसले पर बिल्कुल गर्व नहीं है. उन्होंने माना कि उस समय आसान पैसे कमाने का लालच था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह गलत तरीका था और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

पामेला की इस स्वीकारोक्ति के बाद शो में मौजूद सभी लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए. खुद पामेला ने भी कहा कि उन्हें लगता है यह खुलासा इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बनने वाला है.

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

ब्रिटिश-इंडियन एंटरप्रेन्योर और रियलिटी स्टार पामेला सेरेना इससे पहले नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'Desi Bling' से चर्चा में आई थीं. उन्होंने मिस यूनिवर्स दुबई 2021 और मिस यूएई वर्ल्ड 2022 जैसे खिताब भी अपने नाम किए हैं.

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का बड़ा खुलासा, क्रिकेटरों की टिप्स लेकर खेला था सट्टा!

'लॉक अप 2' में पामेला का यह कबूलनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो कई यूजर्स इस खुलासे को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. फिलहाल उनका यह बयान शो के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया है.

देश