IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान  घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

अगर आप एक ही ट्रिप में धार्मिक आस्था और राजस्थान की खूबसूरती का अनुभव करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए बेहतरीन पैकेज का मौका लेकर आया है. इस 12 दिन की यात्रा में कई प्रसिद्ध मंदिरों, महलों और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान  घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी. इस टूर में उदयपुर, नाथद्वारा, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर, जयपुर, खाटू श्याम, उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसी प्रमुख जगहें शामिल हैं. यह पैकेज आपको धार्मिक और पर्यटन, दोनों का ही शानदार अनुभव देगा.

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान  घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

उदयपुर में सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और स्टैच्यू ऑफ बिलीफ घूमने का मौका मिलेगा . इसके बाद अजमेर और पुष्कर में अजमेर दरगाह, ब्रह्मा मंदिर और पवित्र पुष्कर झील के दर्शन कराए जाएंगे.यह यात्रा संस्कृति और आस्था का अनोखा संगम है.

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान  घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

जोधपुर में मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन पैलेस का टूर कराया जाएगा.जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस और बिरला मंदिर देखने का अवसर भी मिलेगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं को खाटू श्याम मंदिर में दर्शन और पूजा का भी मौका मिलेगा.

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान  घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

यात्रा के अंतिम चरण में उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे, दोनों ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में शामिल हैं. यह यात्रा भक्तों के लिए आध्यात्मिक रूप से बेहद खास रहेगी.

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान  घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹19,900 प्रति व्यक्ति रखी गई है. इसमें ट्रेन से यात्रा, होटल में ठहरने की सुविधा, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, ट्रैवल इंश्योरेंस और सभी टैक्स शामिल हैं. यात्रियों को अलग से किसी व्यवस्था की चिंता नहीं करनी होगी.

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ ₹19,900 में खाटू श्याम, महाकाल और राजस्थान  घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

हालांकि, लोगो का एंट्री टिकट, गाइड शुल्क, बोटिंग, एडवेंचर एक्टिविटी, मिनरल वॉटर, रूम सर्विस और अन्य निजी खर्च पैकेज में शामिल नहीं होंगे बुकिंग से पहले पैकेज की सभी शर्तें और सुविधाएं जरूर पढ़ लें. अगर आप धार्मिक यात्रा के साथ राजस्थान घूमना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.

देश