
30 की उम्र के बाद चेहरे पर झाइयां, झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखना आम बात है. अगर आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के त्वचा में निखार लाना चाहते हैं, तो यह होममेड टोनर आपके काम आ सकता है.

इस टोनर को बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजें चाहिए खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल. ये तीनों त्वचा को ठंडक देने, हाइड्रेट रखने और फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं. इस टोनर को बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजें चाहिए खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल. ये तीनों त्वचा को ठंडक देने, हाइड्रेट रखने और फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं.

सबसे पहले एक ताजा खीरा कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. अब इसमें ठंडी की हुई ग्रीन टी और बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.

तैयार मिश्रण को साफ स्प्रे बोतल में भर लें. इसे फ्रिज में स्टोर करें और 5-7 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें ताकि इसकी ताजगी बनी रहे.

चेहरा साफ करने के बाद इस टोनर को स्प्रे करें या कॉटन की मदद से लगाएं. रोज सुबह और रात इसे लगाने से त्वचा फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस हो सकती है.

खीरा त्वचा को ठंडक देता है, ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और गुलाब जल स्किन को सॉफ्ट व रिफ्रेश रखने में मदद करता है. इनका कॉम्बिनेशन त्वचा की देखभाल के लिए अच्छा माना जाता है.

अगर इसे नियमित स्किनकेयर रूटीन के साथ लगातार इस्तेमाल किया जाए, तो कुछ हफ्तों में त्वचा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग महसूस हो सकती है. ध्यान रखें, परिणाम हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.