
Sahiba Snake Rescuer: 21 साल की साहिबा पेशे से एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान स्नेक रेस्क्यूअर के तौर पर बनाई है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.

अब तक साहिबा 3000 से ज्यादा सांपों को सुरक्षित बचा चुकी हैं और कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों और जानवरों की मदद करती हैं.

नागपुर की रहने वाली साहिबा हाल ही में अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई शिफ्ट हुई हैं और वे कई प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं.

उन्हें सांपों को बचाने की प्रेरणा अपने परिवार से मिली, जब उन्होंने बचपन में लोगों को सांपों को मारते देखा और इससे उन्हें बहुत दुख हुआ.

बिना किसी ट्रेनिंग के अपने पहले रेस्क्यू से शुरुआत करने वाली साहिबा ने बाद में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और अब वे दूसरों को भी स्नेक रेस्क्यू करना सिखा रही हैं.