Oscar 2024
इस समय अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 96वें ऑस्कर अवार्ड्स 2024 का ऐलान हो रहा है. इस अवॉर्ड कार्यक्रम में ओपनहाइमर में भूमिका निभाने वाले किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर के रूप में चुन लिया गया है. बता दें कि साल 2023 में ओपनहाइमर फिल्मम इंटरनेशनल पुरुस्कार समारोह में अपना दमखम दिखा चुकी है.
एम्मा स्टोन स्टारर ‘पुअर थिंग्स’ 11 कैटेगरी में जबकि डायरेक्टर मार्टिन स्कॉर्सेस की ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर’ 10 नॉमिनेशन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है. जबकि ‘ओपेनहाइमर’ के साथ रिलीज़ हुई, ‘बार्बी’ को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. 96वें अकादमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो रही है. यहां हम आपको अबतक मिले अवॉर्ड्स के बारे में बात रहे हैं.
यह रही ऑस्कर 2024 विजेताओं की लिस्ट
बेस्ट अभिनेत्री - एम्मा स्टोन बेस्ट अभिनेता - सिलियन मर्फी बेस्ट निर्देशन - क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग - 'व्हाट वाज आई मेड फॉर?' फिल्म बार्बी' लुडविग गोरानसन बेस्ट ओरिजनल स्कोर - 'ओपेनहाइमर' बेस्ट साउड -'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री: डेविन जॉय रैंडोल्फ, 'द होल्डओवर्स' बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: 'वार इज ओवर नाउ' बेस्ट एनिमेटेड फीचर: 'द बॉय एंड द हेरॉन' बेस्ट ओरिजनल स्क्रिप्ट: 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल' बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: 'अमेरिकन फिक्शन' बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल: 'पुअर थिंग्स' बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: 'पुअर थिंग्स' बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: 'पुअर थिंग्स' बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर: 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, 'ओपेनहाइमर' बेस्ट फिल्म एडिटिंग: 'ओपेनहाइमर' बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - 'द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर' बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - 'ओपेनहाइमर' बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म - '20 डेज इन मारियुपोल' बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म - 'द लास्ट रिपेयर शॉप' बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - 'गॉडज़िला माइनस वन'
यह भी पढ़े: फिल्म हनुमान ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम