बिहार में 9वीं बार बनी नीतीश सरकार, बीजेपी से दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ

बिहार में 9वीं बार बनी नीतीश सरकार, बीजेपी से दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ

Nitish government formed for the 9th time in Bihar: बिहार में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन हुआ है. नीतीश कुमार ने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली है. उनके साथ सम्राट चौधरी ने भी शपथ ली. रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके साथ ही राज्य में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया है. इस्तीफा देने के बाद वह एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए जहां उन्हें नेता चुना गया. इसके बाद नीतीश कुमार फिर राज्यपाल के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

नीतीश कुमार के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ

सम्राट चौधरी
विजय सिन्हा
प्रेम कुमार
विजय चौधरी
श्रवण कुमार
विजेंद्र प्रसाद यादव
संतोष सुमन
सुमित सिंह