यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज लंदन पहुंचकर यूरोप के शीर्ष नेताओं के साथ एक अत्यंत संवेदनशील और बंद कमरे की बैठक करेंगे. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस रणनीतिक मीटिंग की मेजबानी कर रहे हैं, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्त्ज भी शामिल होंगे.
इस बैठक का मकसद है- यूक्रेन को भविष्य में सुरक्षा गारंटी देना, रूस के खतरे से निपटने की दो-स्तरीय रणनीति तैयार करना और अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर यूरोप का संयुक्त रुख तय करना. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब यूक्रेन युद्ध तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और मैदान में हालात लगातार कठिन होते जा रहे हैं.
अमेरिकी शांति प्रस्ताव से यूरोप असहज
यूरोपीय देशों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तुत पहला शांति प्रस्ताव यूक्रेन के लिए संतुलित नहीं है और इससे रूस को व्यावहारिक रूप से बड़ा लाभ हो सकता है.
अमेरिकी प्लान के ड्राफ्ट के अनुसार—
यूरोपीय नेता इसे "खतरनाक मिसाल" बता रहे हैं. उनका मानना है कि यदि यूक्रेन को मजबूरन जमीन छोड़नी पड़ी तो रूस भविष्य में फिर हमला कर सकता है.
ट्रंप जूनियर ने कहा- जेलेंस्की युद्ध को लंबा खींच रहे
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने दोहा फोरम में बेहद तीखा बयान दिया.
उन्होंने कहा—
ट्रंप जूनियर ने यहां तक कहा कि यूक्रेन रूस से भी अधिक भ्रष्ट हो चुका है और उनके पिता ट्रंप युद्ध से “पूरी तरह पीछे हटने” पर विचार कर सकते हैं.
यूरोप अपना काउंटर-प्लान तैयार कर सकता है
ब्रिटिश मंत्री पैट मैकफेडन ने संकेत दिया है कि यूरोप अमेरिकी प्रस्ताव में बड़े बदलाव चाहता है. उन्होंने कहा, "हमें कागज पर नहीं, जमीन पर शांति चाहिए. यूक्रेन का भविष्य 2026 तक क्या होगा, इसकी दिशा यही बैठक तय करेगी."
सूत्रों का कहना है कि यूरोपीय नेता एक काउंटर-प्लान पर काम कर रहे हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैं—
23 नवंबर को जेनेवा में यूरोप पहले ही एक 19-सूत्रीय शांति रूपरेखा पेश कर चुका है, जो अब संशोधित होकर 20-पॉइंट योजना बन गई है.
अमेरिका-रूस-यूक्रेन की परदे के पीछे चर्चाएँ जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर हाल ही में मॉस्को गए थे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पाँच घंटे तक मुलाकात की.
इसके बाद मियामी में यूक्रेनी और अमेरिकी प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई. जेलेंस्की ने पुष्टि की कि उनकी विटकॉफ और कुशनर से फोन पर बातचीत हुई और दोनों पक्ष “कुछ बिंदुओं पर निकट” आए हैं, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें- खाड़ी के 2 सबसे ताकतवर मुस्लिम देशों के बीच बढ़ा तनाव, कैसे दुश्मनी में बदली सऊदी अरब और UAE की दोस्ती?