वाराणसी: भीषण गर्मी के बीच युवा चेतना ने जरूरतमंदों को बांटे कूलर, रोहित सिंह ने की PM मोदी की प्रशंसा

Varanasi News: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में वाराणसी के विभिन्न मोहल्लों में भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंद लोगों के बीच कूलर का वितरण किया गया.

Yuva Chetna rohit singh distributed coolers in Varanasi
Image Source: Social Media

Varanasi News: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में वाराणसी के विभिन्न मोहल्लों में भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंद लोगों के बीच कूलर का वितरण किया गया. इस अवसर पर युवा चेतना के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. रोहित कुमार सिंह ने कहा, "समाज में जो गरीब है, पिछड़ा है, वंचित है, आर्थिक आधार पर विपन्न है, उसको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक काम कर रहे हैं."

सबल वर्ग को आगे आने की अपील

रोहित कुमार सिंह ने कहा, "देश में निर्बल और दुर्बल लोगों की सहायता हेतु समाज के सबल वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए. जाड़े में कंबल, गर्मी में पंखा-कूलर, बरसात में छाता-तिरपाल और साल भर पर्व के समय साड़ी-धोती का वितरण हम करते हैं."

उन्होंने आगे यह भी कहा कि, "नौजवानों को आगे आकर भारत महातारी को 2047 के पहले विश्व गुरु बनाने के लिए काम करना चाहिए. देश में परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ आम नौजवानों को एकजुट होना होगा. जब तक परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ आम नौजवान एकजुट नहीं होंगे, लोकतंत्र और संविधान की सार्थकता साबित नहीं होगी."

"आज हिंदुस्तान की ओर पूरी दुनिया देख रही"

रोहित कुमार सिंह ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ चुका है. आज हिंदुस्तान की ओर पूरी दुनिया देख रही है, इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री गणनायक माननीय नरेंद्र मोदी जी को जाता है."

ये भी पढ़ें: बेटी का सम्मान सबसे जरूरी... अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा