बेटी का सम्मान सबसे जरूरी... अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

CM Yogi Latest News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है.

Uttar Pradesh CM Yogi major statement regarding the remarks made about Akhilesh Yadav's daughter Video
Image Source: Social Media

CM Yogi Latest News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है.

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने कहा कि हर बेटी का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती. बेटी, बेटी होती है और उसके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

“बेटी सबकी होती है”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह ऐसे संस्कारों में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि “गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन होती है.” उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया और तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी

सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव को भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए कि वे अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें. उन्होंने कहा कि जब दूसरों पर टिप्पणी की जाती है, तो पहले यह भी देखना चाहिए कि उनके अपने लोग किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, चाहे वह बहन-बेटियों के लिए हो, बुजुर्गों के लिए हो या किसी नेता के लिए.

“भाषा में संयम जरूरी है”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी लोगों को अपनी भाषा में संयम रखना चाहिए और समाज में सम्मान बनाए रखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में लोगों को खुद अपने स्तर पर सुधार करने की जरूरत है और अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार देने चाहिए.

ये भी पढ़ें- असम में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में हुआ हादसा