WPL Prize Money 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनी है. गुरुवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में WPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंद दिया. वहीं हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स आखिरी मंजिल पर पहुंचकर जीत दर्ज करने से चूक गई. आपको बता दें कि यह खिताबी जंग जीतने पर आरसीबी पर पैसों की बारिश हुई है. वहीं रनर-अप टीम दिल्ली कैपिटल्स के हिस्से में भी मोटी रकम आई है.
WPL 2026 प्राइज मनी लिस्ट
क्या रहा मैच का हाल?
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए. स्टार बल्लेबाज लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. लेकिन बीच के ओवर्स में विकेट गिरने के कारण रनों की रफ्तार थोड़ी ठंडी पड़ गई. इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने कमान संभाली और 57 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूती दी. दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बैटिंग के दम पर आरसीबी के सामने 204 रन का बड़ा टारगेट रखा.
टारगेट देखकर लग रहा था मानो इस बार जीत दिल्ली कैपिटल्स की झोली में ही है. हालांकि आरसीबी ने शानदार बैटिंग कर एक बार फिर दिल्ली के आरमानों पर पानी फेर दिया. आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं थी. ग्रेस हैरिस केवल 9 बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को खूब धोया. स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन ठोक दिए. वहीं जॉर्जिया वोल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली. आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें: मुस्ताफिज़ुर रहमान को IPL से निकाला, तो PSL ने उनपर लगा दिया बड़ा दांव, इस टीम ने करोड़ों में खरीदा