WPL 2026: कब होगी महिला प्रीमियर लीग की शुरूआत? शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस स्टेडियम में होगा फाइनल

WPL 2026 Schedule: महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग, WPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, और यह खबर फैंस के लिए एक खुशी की बात है. बीसीसीआई ने दिल्ली में हो रहे मेगा ऑक्शन से ठीक पहले इसका आधिकारिक ऐलान किया.

WPL 2026 Schedule January 9 to February 5 in Navi Mumbai and Vadodara
Image Source: Social Media

WPL 2026 Schedule: महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग, WPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, और यह खबर फैंस के लिए एक खुशी की बात है. बीसीसीआई ने दिल्ली में हो रहे मेगा ऑक्शन से ठीक पहले इसका आधिकारिक ऐलान किया. इस बार महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे. यह लीग 9 जनवरी से शुरू होगी और 5 फरवरी को इसके फाइनल मैच के साथ समापन होगा. खास बात यह है कि पहले मुकाबले का आयोजन नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा, जबकि इस बार खिताबी मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

चौथे सीजन में और भी धमाल की उम्मीद

भारत की महिला क्रिकेट टीम द्वारा हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने के बाद, महिला प्रीमियर लीग की लोकप्रियता और बढ़ने की पूरी उम्मीद है. पिछले तीन सीज़न में इस टूर्नामेंट ने शानदार सफलता हासिल की है, और इस बार इसे और भी ज्यादा दर्शकों का प्यार मिल सकता है. महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में हुआ था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था. इसके बाद 2024 में आरसीबी ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, और 2025 में फिर से मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि WPL 2026 में कौन सी टीम बाजी मारेगी.

दीप्ति शर्मा पर बरसा छप्परफाड़ पैसा

WPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा के बाद मेगा ऑक्शन का भी आगाज हुआ, जिसमें भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर जमकर पैसा बरसा. दीप्ति शर्मा को भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में शामिल करने की होड़ लगी हुई थी. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश की, लेकिन उनकी पुरानी टीम यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर दीप्ति शर्मा को फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया. 

दिलचस्प बात यह है कि दीप्ति शर्मा पिछले सीज़न में 2.6 करोड़ रुपये में खेल रही थीं, लेकिन अब यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 60 लाख रुपये ज्यादा देकर दोबारा अपनी टीम में शामिल किया है. वहीं, गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में सोफी डिवाइन को शामिल करने के लिए 2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम लगाई.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना की शादी पर बढ़े सस्पेंस के बीच RJ माहविश का VIDEO आया सामने, लोग बोले- Inspired By...