महिला क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है. WPL के चौथे संस्करण से पहले होने वाला मेगा ऑक्शन इस बार कई चौंकाने वाले फैसलों, बड़े दांव और नए सितारों की खोज का मंच बनने जा रहा है. 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में होने वाला यह ऑक्शन न सिर्फ टीमों की स्ट्रैटेजी बदल देगा, बल्कि WPL 2026 के पूरे समीकरण को भी नया मोड़ देगा.
मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. पांचों फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने के लिए इन खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाती नजर आएंगी. इस ऑक्शन में कई नए चेहरे भी हैं, जिनकी प्रतिभा को पहचान मिलने का यह सुनहरा अवसर होगा.
मार्की सेट से उठेगा ऑक्शन का पहला शोर
दोपहर 3:30 बजे की पहली हथौड़ी के साथ शुरुआत मार्की सेट के आठ स्टार खिलाड़ियों पर होगी. इनमें शामिल हैं—दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, अमेलिया केर, मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट. इन बड़े नामों पर सबसे पहले बोली लगने वाली है और जाहिर है कि इनके लिए टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा.
किस टीम के पास है सबसे बड़ा पर्स?
फ्रेंचाइजियों ने रिटेन खिलाड़ियों पर कुल 33.9 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. ऐसे में ऑक्शन टेबल पर 41.2 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए उपलब्ध हैं. सबसे ज्यादा पर्स के साथ यूपी वॉरियर्स उतर रही है, जिनके खाते में 14.5 करोड़ रुपये हैं.
इसके बाद क्रम इस प्रकार है.
WPL 2026 Mega Auction कहां देखें लाइव?
फैंस इस रोमांचक मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स जियो-सिनेमा/हॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. 27 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाला यह ऑक्शन WPL 2026 की दिशा तय करने वाला इवेंट साबित होगा.
यह भी पढ़ें: अब कैसी है स्मृति मंधाना के पिता की तबियत? अस्पताल से मिला डिस्चार्ज