विदेश में पार्टनर के विकल्प देखती हैं इस देश में महिलाएं, किराए पर लेती हैं पति; जानें क्यों

दुनिया में जनसंख्या असंतुलन कई देशों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन यूरोप का एक छोटा-सा देश लातविया आज एक अनोखी सामाजिक स्थिति से गुजर रहा है.

Women in europe latvia renting husband due to decreasing population of mens
Representative Image Source: Freepik

दुनिया में जनसंख्या असंतुलन कई देशों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन यूरोप का एक छोटा-सा देश—लातविया—आज एक अनोखी सामाजिक स्थिति से गुजर रहा है. यहां पुरुषों की संख्या इतनी तेजी से घट रही है कि महिलाएं न केवल जीवनसाथी के लिए संघर्ष कर रही हैं, बल्कि घरेलू कामों के लिए भी उन्हें “किराए पर पति” जैसी सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है. यह स्थिति मज़ाक जैसी लग सकती है, लेकिन लातविया की महिलाओं के लिए यह रोजमर्रा की हकीकत है.

यूरोस्टैट के आंकड़ों के अनुसार, लातविया में महिलाओं की संख्या पुरुषों से 15.5% ज्यादा है. यह अंतर इतना बड़ा है कि कार्यस्थल से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक पुरुषों की कमी साफ दिखाई देती है.एक स्थानीय महिला डानिया के मुताबिक, ऑफिस में लगभग सभी महिलाएं ही होती हैं. उन्हें लगता है कि बेहतर जेंडर बैलेंस होने से बातचीत, माहौल और सामाजिक गतिविधियां अधिक संतुलित और रोचक हो सकती हैं. उनकी दोस्त जाने बताती हैं कि कई महिलाएं पार्टनर की तलाश में विदेश यात्रा तक करती हैं. देश के भीतर विकल्प इतने सीमित हैं कि अंतरराष्ट्रीय डेटिंग अब एक सामान्य चलन बन चुका है.

घरेलू कामों के लिए “किराए का पति”

पुरुष पार्टनर की कमी सिर्फ रिश्तों तक सीमित नहीं है. इसका असर घर के कामों पर भी पड़ रहा है.इसी वजह से लातविया में Handyman Services तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, जो महिलाओं को अस्थायी “पति” मुहैया कराती हैं.प्लेटफॉर्म जैसे Komanda24 “Men With Golden Hands” नाम से सेवाएं देते हैं, जहां पाइपलाइन ठीक कराने से लेकर बढ़ईगिरी, मरम्मत और टीवी इंस्टॉलेशन तक के काम करने वाले पुरुष किराए पर मिल जाते हैं. एक अन्य सेवा Remontdarbi.lv महिलाओं को “Husband for an Hour” बुक करने की सुविधा देती है. ये कर्मचारी घर के छोटे-बड़े काम पेंटिंग, परदे लगाना, फर्नीचर ठीक करना सब संभालते हैं.

आखिर पुरुषों की तादाद क्यों घट रही है?

विशेषज्ञ बताते हैं कि लातविया में लिंग असंतुलन का एक बड़ा कारण है पुरुषों की कम जीवन प्रत्याशा.अधिक धूम्रपान, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली और मोटापे जैसी समस्याएं पुरुषों पर ज्यादा असर डालती हैं.विश्व एटलस के अनुसार. 31% लातवियाई पुरुष धूम्रपान करते हैं, जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा सिर्फ 10% है.पुरुषों में मोटापा और स्वास्थ्य समस्याएं अधिक हैं.30 से 40 वर्ष की उम्र में पुरुषों की मृत्यु दर महिलाओं की तुलना में तीन गुना अधिक है.समाजशास्त्री बैबा बेला के मुताबिक, यही वजह है कि उम्र के साथ-साथ जेंडर गैप और गहरा होता जाता है.

महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से 11 साल ज्यादा

यूरोस्टैट के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, लातविया में महिलाओं की संख्या EU औसत से तीन गुना ज्यादा है.यहां की महिलाएं पुरुषों की तुलना में औसतन 11 साल अधिक जीवित रहती हैं, जो पूरे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा अंतर है.सुसाइड के 80% मामले पुरुषों में पाए जाते हैं, जिससे सामाजिक ढांचे पर गंभीर असर पड़ता है.ऐसे हालात में महिलाएं अकेले घर चलाने को मजबूर हैं और उन्हें घरेलू कामों के लिए आधुनिक सेवाओं का सहारा लेना पड़ता है.

ट्रेंड दुनिया में भी फैल रहा

लातविया ही नहीं, इस चलन की झलक अन्य देशों में भी दिख रही है.ब्रिटेन में 2022 में लॉरा यंग ने अपने पति जेम्स को “Rent My Handy Husband” नाम से घरेलू कामों के लिए किराए पर उपलब्ध कराकर काफी चर्चा बटोरी थी.जेम्स आज भी फुली बुक रहते हैं और घंटे या दिन के हिसाब से घर के कामों की सेवाएं देते हैं.

यह भी पढ़ें: US नहीं जा रही थी नाव, लोग कर रहे थे सरेंडर... फिर अमेरिकी सेना ने क्यों की स्ट्राइक? जानें काला सच