Windows 11 25H2 Update: AI, स्मार्ट रिकवरी और नए फीचर्स से बनेगा आपका कंप्यूटर और भी पावरफुल, जानें क्या-क्या बदला

Windows 11 25H2 Update: माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार Windows 11 के 25H2 अपडेट को रिलीज़ कर दिया है, और इसे देखकर टेक लवर्स का दिल खुशी से झूम उठेगा. यह अपडेट सिर्फ बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे मज़ेदार और स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आपकी रोजमर्रा की कंप्यूटर लाइफ को आसान और ज्यादा पर्सनल बनाते हैं.

Windows 11 25H2 Update AI smart recovery and new features will make your computer more powerful
Image Source: Social Media/X

Windows 11 25H2 Update: माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार Windows 11 के 25H2 अपडेट को रिलीज़ कर दिया है, और इसे देखकर टेक लवर्स का दिल खुशी से झूम उठेगा. यह अपडेट सिर्फ बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे मज़ेदार और स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आपकी रोजमर्रा की कंप्यूटर लाइफ को आसान और ज्यादा पर्सनल बनाते हैं.

AI इंटीग्रेशन, स्मार्ट रिकवरी सिस्टम और डिज़ाइन बदलाव, सब कुछ इस अपडेट में शामिल है. आइए जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में…

1. Start Menu हुआ ज्यादा पर्सनल और कस्टमाइजेबल

अब स्टार्ट मेन्यू सिर्फ ऐप्स दिखाने का साधन नहीं रहा. आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं, कैटेगरी, अल्फाबेटिक या क्लासिक ग्रिड में. सबसे बड़ी बात, अब “Recommended” सेक्शन को हटाया जा सकता है. और नया फोन लिंक पैनल सीधे स्टार्ट मेन्यू के पास दिखेगा, जिससे फोन की नोटिफिकेशन और फोटो सीधे एक्सेस करना आसान हो गया है.

2. बैटरी स्टेटस की पूरी जानकारी एक नजर में

अब लैपटॉप बैटरी का आइकन सिर्फ परसेंटेज नहीं दिखाएगा, बल्कि कलर कोड के जरिए भी स्टेटस बताएगा, ग्रीन मतलब चार्जिंग, येलो बैटरी सेवर और रेड लो बैटरी. इससे बैटरी की हालत समझना और प्लानिंग करना आसान हो जाएगा.

3. राइट-क्लिक से फास्ट फोटो एडिटिंग

फाइल एक्सप्लोरर में अब राइट-क्लिक करने पर AI-बेस्ड एडिटिंग टूल्स मिलते हैं. बैकग्राउंड ब्लर करना, ऑब्जेक्ट रिमूव करना या रिमूव बैकग्राउंड, सभी ऑप्शंस सीधे एक्सप्लोरर से. साथ ही Bing Visual Search भी अब एक क्लिक पर उपलब्ध है.

4. Photos App अब मोबाइल जैसी पावरफुल

Windows 11 का Photos App अब मोबाइल फोटो एडिटिंग ऐप्स के समान बन गया है. बैकग्राउंड रिमूव, कलर एडिट, ऑब्जेक्ट ट्रांसफॉर्म या ब्लर इफेक्ट, सब कुछ AI के साथ. माइक्रोसॉफ्ट डिजाइनर ऐप इंटीग्रेशन के जरिए स्टिकर और क्रिएटिव एडिट भी संभव हैं.

5. वॉयस टाइपिंग में स्मार्ट सुधार

Voice Access अब Fluid Dictation फीचर के साथ आता है. बोले गए वाक्यों से “उम” और “आह” जैसे शब्द अपने आप हट जाते हैं, और ग्रामर व पंक्चुएशन भी ऑटो सही हो जाते हैं. मल्टी-मॉनिटर सेटअप में भी यह फीचर अब काम करता है.

6. प्राइवेसी पर बढ़ा नियंत्रण

अब आप देख सकते हैं कि कौन-सी ऐप्स ने AI मॉडल या डिवाइस सेंसर का इस्तेमाल किया. जरूरत पड़े तो उनकी एक्सेस रिवोक भी कर सकते हैं. Windows Hello लॉगिन इंटरफेस भी नया और फास्ट बन गया है.

7. सिस्टम खुद करेगा खुद की मरम्मत

Quick Machine Recovery फीचर अब Windows को और भरोसेमंद बनाता है. अगर सिस्टम क्रैश हो या ब्लू स्क्रीन आए, तो Windows खुद रिकवरी मोड में जाकर फिक्स डाउनलोड करेगा और लागू करेगा. मैनुअल ट्रबलशूटिंग की जरूरत अब कम हो गई है.

यह भी पढ़ें- Hero की नई इलेक्ट्रिक बाइक से जल्द उठेगा पर्दा, मिलेगा बेहतरीन डिजाइन और धांसू फीचर्स, Ola-Bajaj की बढ़ेगी टेंशन