खौफनाक वारदात! प्यार में अंधी पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दिह दहला देने वाली वारदात समाने आई है. यहां एक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया.

Wife kills husband with lover in Etawah crime news in hindi
Image Source: Freepik

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दिह दहला देने वाली वारदात समाने आई है. यहां एक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. यह पूरा मामला इटावा के भरथना क्षेत्र का है, जो कि जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर है. 

यहां प्रेमी के प्यार में चूर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. दोनों ने घर में सो रहे पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पति अपनी जान बचाने के लिए बरामदे की ओर भागा लेकिन दोनों ने उसे पकड़ लिया. उन्होंने कुल्हाड़ी से एक दर्जन से ज्यादा बार वार किए. इस घटना ने आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है. 

हत्या के बाद हुए फरार

पत्नी और उसका ब्वॉयफ्रेंड वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पत्नी बेटी को भी अपने साथ ले गई. सुबह जो मृतक के पिता घर पहुंचे उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. बरामदे में पड़े खून से लथपथ बेटे के मृत शरीर को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. 

ससुर का कहना है कि बहू ने पहले से ही मेरे बेटे की हत्या की साजिश रची हुई थी. क्योंकि मैं हर रात घर के बाहर सोता था, पर घटना की रात उसने मुझे सोने नहीं दिया. मेरे बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही ASP ग्रामीण श्रीशचंद, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया. पुलिस ने बरामदे से हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी को बरामद किया है. मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें: तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, ऑनलाइन गेम की लत का शक, गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना