दाऊद इब्राहिम से लेकर मसूद अजहर तक... दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकियों का ठिकाना क्यों बना पाकिस्तान?

जब दुनिया के कई देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की बात करते हैं, तब पाकिस्तान में कई ऐसे नाम हैं, जो वैश्विक मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल होने के बावजूद खुलेआम घूमते नजर आते हैं.

Why did Pakistan become the hideout of most wanted terrorists
प्रतीकात्मक तस्वीर/Photo- Internet

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: जब दुनिया के कई देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की बात करते हैं, तब पाकिस्तान में कई ऐसे नाम हैं, जो वैश्विक मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल होने के बावजूद खुलेआम घूमते नजर आते हैं. इन पर लाखों डॉलर के इनाम घोषित हैं, लेकिन पाकिस्तानी सत्ता तंत्र और सेना का संरक्षण इन्हें सुरक्षित रखता है. ये आतंकी न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए हैं.

हाफिज सईद – लश्कर-ए-तैयबा का सरगना

हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा जैसे खूंखार आतंकी संगठन का मुखिया है, जो भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है – जिनमें 2006 का मुंबई लोकल ट्रेन धमाका और 2008 का 26/11 हमला शामिल हैं. इन हमलों में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान गई.

अमेरिका ने उस पर $10 मिलियन (1 करोड़ डॉलर) का इनाम घोषित कर रखा है. इसके बावजूद वह पाकिस्तान में खुलेआम रहता है और वहां की सरकार व सेना का संरक्षण प्राप्त करता है.

2. मसूद अजहर – जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक

मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख, भारत में पुलवामा (2019) और उरी (2016) जैसे आत्मघाती हमलों का मास्टरमाइंड रहा है.

संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया. पाकिस्तान उसे "लापता" बताता है, लेकिन वह पंजाब के एक मदरसे में भाषण देता पाया गया, जिसमें वह भारत पर हमले की खुली धमकी देता है.

3. जकीउर रहमान लखवी – लश्कर का सैन्य प्रमुख

जकीउर रहमान लखवी को मुंबई हमलों (26/11) के पीछे रणनीतिकार माना जाता है. पाकिस्तान ने उसे थोड़े समय के लिए हिरासत में लिया लेकिन जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया.

वह पाकिस्तानी सेना और यहां तक कि चीन के कूटनीतिक समर्थन का लाभ उठाता रहा है. चीन ने उसे यूएन की आतंकी सूची में डालने की कोशिशों को बार-बार विफल किया.

4. सैयद सलाहुद्दीन – हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख

सलाहुद्दीन को अमेरिका और भारत दोनों ने आतंकी घोषित किया है. इसके बावजूद वह आज भी पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में खुले मंच से भारत के खिलाफ नफरत फैलाता है और जिहाद का आह्वान करता है.

5. दाऊद इब्राहिम – अंडरवर्ल्ड डॉन से ग्लोबल टेररिस्ट तक

दाऊद इब्राहिम, 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड, भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शीर्ष पर है.

अमेरिका ने उस पर $25 मिलियन (2.5 करोड़ डॉलर) का इनाम रखा है. उसे भी पाकिस्तान में ISI और सेना की सुरक्षा प्राप्त है, और वह कराची या उससे जुड़े सुरक्षित ठिकानों में रहने की आशंका जताई जाती है.

भटकल ब्रदर्स – इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक

इकबाल और रियाज भटकल, दोनों इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक हैं और भारत में कई बम धमाकों में वांछित हैं. दोनों कराची में पाकिस्तान की शरण में हैं और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल संचालित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दुनिया का पहला डुअल स्टेल्थ ड्रोन बना रहा भारत, रडार से बचकर सेकेंड्स में करता है अटैक, जानें ताकत