Netanyahu Calls PM Modi: बुधवार का दिन भारत–इजरायल कूटनीति के लिए बेहद अहम रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया, जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया बड़े भू-राजनीतिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है.
PMO के अनुसार, मोदी और नेतन्याहू ने भारत–इजरायल रणनीतिक साझेदारी की मौजूदा रफ्तार पर संतोष जताया और आने वाले समय में इसे और गहरा करने का संकल्प दोहराया. दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक, कृषि और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है, और इसी को आगे बढ़ाने पर बातचीत केंद्रित रही.