कौन हैं मिथुन मनहास, जिन्हें मिल सकती है BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी?

Who Is Mithun Manhas: हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो मैदान पर टीम इंडिया के लिए चमके. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो भले ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर न उतरे हों, फिर भी क्रिकेट के मैदान और उसके बाहर अपनी अद्वितीय छाप छोड़ते हैं.

Who is Mithun Manhas who could be appointed BCCI president
Image Source: Social Media/X

Who Is Mithun Manhas: हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो मैदान पर टीम इंडिया के लिए चमके. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो भले ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर न उतरे हों, फिर भी क्रिकेट के मैदान और उसके बाहर अपनी अद्वितीय छाप छोड़ते हैं. मिथुन मनहास ऐसा ही एक नाम हैं, और अब, वह क्रिकेट प्रशासन के सबसे बड़े मंच पर बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष पद की ओर कदम बढ़ा चुके हैं.

तीन हफ्तों से खाली पड़े इस प्रतिष्ठित पद के लिए मिथुन मनहास के नाम पर मुहर लग चुकी है, जैसा कि PTI की रिपोर्ट में बताया गया है. यदि औपचारिक घोषणा होती है, तो यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक घरेलू दिग्गज के लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण होगा.

मिथुन मनहास: क्रिकेट के मैदान का मिडल ऑर्डर मास्टर

1997/98 में दिल्ली की रणजी टीम से फर्स्ट-क्लास करियर शुरू करने वाले मिथुन मनहास ने खुद को जल्द ही एक भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित किया.

  • 157 फर्स्ट-क्लास मैचों में 9714 रन
  • 27 शतक और 49 अर्धशतक
  • 2007/08 में दिल्ली को 16 साल बाद रणजी ट्रॉफी जिताने में बड़ी भूमिका
  • करियर के अंतिम सालों में जम्मू-कश्मीर की ओर से भी खेले
  • मनहास उन गिने-चुने घरेलू खिलाड़ियों में से रहे हैं जो लगातार प्रदर्शन करते रहे, भले ही उन्हें भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का मौका न मिला हो.

कोचिंग में भी बनाया नाम

क्रिकेट से संन्यास के बाद मनहास ने कोचिंग के मैदान में कदम रखा:

  • 2018 में दिल्ली रणजी टीम के हेड कोच बने
  • आईपीएल में पंजाब किंग्स, आरसीबी और हाल ही में गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच के तौर पर काम किया
  • मौजूदा समय में वे JKCA (जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन) के एडमिनिस्ट्रेटर हैं
  • उनका अनुभव बताता है कि वे केवल खिलाड़ी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता भी हैं.

राजनीति और क्रिकेट, बैकडोर से हुआ नाम तय

Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, मिथुन मनहास के नाम पर सहमति एक राजनीतिक-प्रशासनिक तालमेल का नतीजा है. दिल्ली में हुई उच्च-स्तरीय बैठकों और यहां तक कि गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर भी चर्चा के बाद इस फैसले पर मुहर लगी. बीसीसीआई अध्यक्ष पद राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम होता है, क्योंकि यह भारतीय खेल नीति और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के समीकरणों को प्रभावित करता है.

क्यों खास है यह नियुक्ति?

पहली बार एक दिल्ली के घरेलू क्रिकेटर को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है. खेल का गहराई से अनुभव रखने वाला व्यक्ति इस पद पर आ सकता है बीसीसीआई, जो दुनिया का सबसे अमीर और ताकतवर क्रिकेट बोर्ड है, उसके लिए यह एक मास्टर स्ट्रोक हो सकता है.

क्या आगे की राह होगी आसान?

मिथुन मनहास के पास मैदान का अनुभव है, कोचिंग की समझ है और अब प्रशासनिक पृष्ठभूमि भी. लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष का पद महज नाम का नहीं, बल्कि यह क्रिकेट के संचालन और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की रणनीतियों को तय करने का एक जिम्मेदार पद है.

यह भी पढ़ें- कई परिवारों के लिए मुश्किल होगी... अमेरिका के H1B Visa मामले पर भारत ने जताई चिंता, जानें क्या कहा