भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं. 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ उनकी शादी होने जा रही है. इस खास दिन से पहले ही 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ शादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है. आइए, जानते हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा के बारे में कुछ खास बातें.
कौन हैं वंशिका चड्ढा?
वंशिका चड्ढा पेशे से एक प्रोफेशनल महिला हैं. वह जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रशासनिक या मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं. वंशिका ने अपनी उच्च शिक्षा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से पूरी की और वहां कुछ समय तक अपने करियर पर ध्यान दिया. शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने भारत लौटकर अपने करियर को संवारने में जुटी.
वंशिका का स्वभाव काफी निजी है, और यही वजह है कि वह सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से दूर रहना पसंद करती हैं. इसके चलते क्रिकेट फैंस के बीच उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी.
बचपन से दोस्ती की शुरुआत
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की मुलाकात बचपन में ही हुई थी. दोनों कानपुर के श्याम नगर इलाके में एक-दूसरे के पड़ोसी थे. समय के साथ उनकी दोस्ती और गहरी हुई और आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे से अपने जीवन भर के लिए जुड़ने का फैसला किया. 4 जून 2025 को दोनों ने लखनऊ में एक पारंपरिक समारोह में सगाई की, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्तों ने शिरकत की.
मसूरी में होगी भव्य शादी
कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी के प्रसिद्ध सवॉय होटल में आयोजित की जाएगी, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत लोकेशन के लिए जाना जाता है. शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है, लेकिन इसमें भारतीय क्रिकेट और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली समेत अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं. बीसीसीआई के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं.
लखनऊ में होगा शानदार रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च 2026 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में राजनीतिक और खेल जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. खबरें यह भी आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस खास समारोह में बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, ये खूंखार गेंदबाज हुआ बाहर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान