किस देश के पास है दुनिया की सबसे बड़ी सेना, टॉप पर नहीं हैं अमेरिका-रूस, लिस्ट में किस नंबर पर है भारत?

Largest Army: इस समय पूरी दुनिया में तनाव बना हुआ है. कई देशों में युद्ध या संघर्ष चल रहे हैं. भारत-पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन युद्ध, एशिया और मध्य पूर्व में बढ़ते टकराव ने हालात को और गंभीर कर दिया है.

Which country has the world largest army America and Russia are not on top India in the list
Image Source: Freepik

Largest Army: इस समय पूरी दुनिया में तनाव बना हुआ है. कई देशों में युद्ध या संघर्ष चल रहे हैं. भारत-पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन युद्ध, एशिया और मध्य पूर्व में बढ़ते टकराव ने हालात को और गंभीर कर दिया है. अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव और ईरान को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं. ऐसे माहौल में सभी देश अपनी सैन्य ताकत मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं.

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) की 2025 मिलिट्री बैलेंस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं की सूची जारी की गई है. यह रैंकिंग सक्रिय सैनिकों की संख्या के आधार पर तैयार की गई है.

1. चीन

चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है. उसके पास लगभग 20.35 लाख सक्रिय सैनिक हैं. चीनी सेना को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी कहा जाता है. चीन का रक्षा बजट भी काफी बड़ा है और सेना सीधे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में काम करती है.

2. भारत

भारत इस सूची में दूसरे नंबर पर है. भारतीय सेना में करीब 14.76 लाख सक्रिय सैनिक हैं. हाल के वर्षों में भारत ने अपनी सैन्य ताकत और तकनीक को लगातार मजबूत किया है. देश अब स्वदेशी हथियारों और आधुनिक तकनीक पर ज्यादा जोर दे रहा है.

3. अमेरिका

अमेरिका तीसरे स्थान पर है. उसके पास लगभग 13.16 लाख सक्रिय सैनिक हैं. अमेरिका का रक्षा बजट दुनिया में सबसे ज्यादा है और उसके सैन्य अड्डे कई देशों में मौजूद हैं.

4. उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया चौथे नंबर पर है. वहां करीब 12.80 लाख सैनिक हैं. यह देश परमाणु हथियारों और आधुनिक सैन्य तकनीक पर तेजी से काम कर रहा है.

5. रूस

रूस के पास लगभग 11.34 लाख सक्रिय सैनिक हैं. रूस को दुनिया की ताकतवर सेनाओं में गिना जाता है और वह लगातार नए सैनिकों की भर्ती कर रहा है.

6. यूक्रेन

रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन छठे स्थान पर है. उसके पास करीब 7.30 लाख सैनिक हैं. मुश्किल हालात के बावजूद यूक्रेनी सेना लगातार संघर्ष कर रही है.

7. पाकिस्तान

पाकिस्तान सातवें नंबर पर है. उसकी सेना में लगभग 6.60 लाख सक्रिय सैनिक हैं. पाकिस्तान में सेना का राजनीतिक और सामाजिक असर भी काफी माना जाता है.

8. ईरान

ईरान आठवें स्थान पर है. उसके पास करीब 6.10 लाख सैनिक हैं और यह मध्य पूर्व की बड़ी सेनाओं में शामिल है.

9. इथियोपिया

इथियोपिया की सेना में लगभग 5.03 लाख सैनिक हैं. इसे अफ्रीका की मजबूत सेनाओं में गिना जाता है.

10. दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया दसवें स्थान पर है. वहां करीब 5 लाख सक्रिय सैनिक हैं. देश में सैन्य सेवा अनिवार्य है, जिससे सेना हमेशा मजबूत बनी रहती है.

ये भी पढ़ें- पढ़ाई या पैशन किसे फॉलो करें? 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी ने दिया गुरु मंत्र, देखें VIDEO