WhatsApp Username: व्हाट्सऐप पर कैसे सेट करें अपना यूजरनेम? जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

WhatsApp पर अब यूजरनेम फीचर को लेकर चर्चा चल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यूजरनेम रिजर्वेशन शुरू हो चुका है, हालांकि इसके रोलआउट को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं और फिलहाल इस पर रोक जैसी स्थिति बताई जा रही है.

WhatsApp Username Features How to set your username step by step process
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

WhatsApp Username: WhatsApp पर अब यूजरनेम फीचर को लेकर चर्चा चल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यूजरनेम रिजर्वेशन शुरू हो चुका है, हालांकि इसके रोलआउट को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं और फिलहाल इस पर रोक जैसी स्थिति बताई जा रही है. इसके बावजूद यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा और इसे कैसे सेट किया जाएगा.

WhatsApp Username क्या है?

WhatsApp यूजरनेम एक यूनिक नाम होता है जिसे आप अपने अकाउंट के लिए चुन सकते हैं. यह “@” से शुरू हो सकता है, जैसे @username.

इसका फायदा यह होगा कि:

  • लोग आपका फोन नंबर जाने बिना आपको मैसेज कर सकेंगे
  • आपका नंबर प्राइवेट रहेगा
  • यूजरनेम हर व्यक्ति के लिए अलग (यूनिक) होगा

ध्यान रहे, आपका डिस्प्ले नाम और यूजरनेम अलग होते हैं. डिस्प्ले नाम एक जैसा हो सकता है, लेकिन यूजरनेम यूनिक होना जरूरी है.

WhatsApp Username रिजर्व करने का तरीका

अगर यह फीचर आपके फोन में उपलब्ध है, तो आप ऐसे रिजर्व कर सकते हैं:

  • WhatsApp खोलें
  • Settings (सेटिंग्स) में जाएं
  • अपनी प्रोफाइल पर टैप करें
  • वहां “Username” का ऑप्शन दिखेगा
  • “Reserve Username” पर क्लिक करें
  • अपना पसंदीदा यूजरनेम डालें
  • अगर नाम उपलब्ध नहीं है तो WhatsApp सुझाव (suggestions) देगा
  • सही नाम चुनकर सेव कर दें

क्या रिजर्व किया हुआ यूजरनेम बदला जा सकता है?

  • हाँ, आप चाहें तो बाद में अपना यूजरनेम बदल या हटा सकते हैं.
  • अगर आप इसे हटा देते हैं, तो वह नाम किसी और के लिए उपलब्ध हो सकता है.

कौन देख सकता है आपका यूजरनेम?

  • जब तक यूजरनेम एक्टिव नहीं होता, तब तक कोई इसे नहीं देख सकता
  • एक बार एक्टिव होने के बाद, जिन लोगों के पास आपका नंबर सेव नहीं है, वे आपका यूजरनेम देख सकते हैं

क्या यूजरनेम से लोग आपसे संपर्क कर सकते हैं?

  • रिजर्व करने के बाद नहीं
  • लेकिन जब यूजरनेम एक्टिव हो जाता है, तो लोग उसे इस्तेमाल करके आपको WhatsApp पर मैसेज कर सकते हैं
  • इससे आप बिना नंबर शेयर किए भी लोगों से जुड़ सकते हैं

कैसे पता चलेगा कि यूजरनेम एक्टिव हो गया है?

  • जब आपका यूजरनेम एक्टिव होगा, तो WhatsApp की तरफ से आपको नोटिफिकेशन मिलेगा.
  • इसके बाद आप अपना यूजरनेम दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं और लोग उसी से आपको खोज पाएंगे.

अगर यह फीचर आपके डिवाइस में अभी नहीं दिख रहा है, तो हो सकता है कि यह अभी धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा हो.

ये भी पढ़ें- BrahMos-NG: कम वजन, ज्यादा रेंज, सटीक हमला... अब तेजस-सुखोई से भी तबाही मचाएगा ब्रह्मोस का नया अवतार