WhatsApp पर अब ये काम हो जाएंगे आसान, एक साथ आए कई धमाकेदार अपडेट्स, जानें डिटेल्स

WhatsApp Latest Features: व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए कई रोमांचक अपडेट्स की घोषणा की है, जो आपके चैटिंग अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आसान और पर्सनलाइज्ड बनाएंगे.

WhatsApp rolls out new features like live photo sharing and in-app document scanning
Image Source: Social Media

WhatsApp Latest Features: व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए कई रोमांचक अपडेट्स की घोषणा की है, जो आपके चैटिंग अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आसान और पर्सनलाइज्ड बनाएंगे. अब आप लाइव फोटोज शेयर कर सकेंगे, AI की मदद से अपनी पसंद की थीम्स और बैकग्राउंड बना सकेंगे, और भी कई शानदार फीचर्स का लुत्फ उठा सकेंगे. 

लाइव और मोशन फोटोज का शेयरिंग का नया अनुभव

अब व्हाट्सऐप पर फोटो शेयरिंग का मजा दोगुना होने वाला है. एंड्रॉयड यूजर्स अब मोशन पिक्चर्स और iPhone यूजर्स लाइव फोटोज आसानी से शेयर कर सकेंगे. पहले यूजर्स केवल साधारण तस्वीरें ही भेज पाते थे, लेकिन इस नए फीचर के साथ आप अपने खास पलों को और जीवंत तरीके से साझा कर पाएंगे.  

AI के साथ क्रिएट करें अपनी मनपसंद थीम्स और बैकग्राउंड

व्हाट्सऐप ने चैट को और आकर्षक बनाने के लिए AI की ताकत को शामिल किया है. अब यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से मिनिमल, आर्टिस्टिक, या प्लेफुल थीम्स बना सकेंगे. इतना ही नहीं, AI की मदद से आप वीडियो कॉल्स और चैट्स के लिए कस्टम बैकग्राउंड भी डिजाइन कर सकते हैं. यह फीचर धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.  

एंड्रॉयड पर डॉक्यूमेंट स्कैनिंग की सुविधाएं

ड्रॉयड यूजर्स के लिए एक और शानदार अपडेट है इन-ऐप डॉक्यूमेंट स्कैनिंग. अब आप व्हाट्सऐप के अंदर ही अपने डॉक्यूमेंट्स को स्कैन, क्रॉप, सेव या सेंड कर सकेंगे. iOS यूजर्स पहले से इस फीचर का लाभ उठा रहे थे, और अब एंड्रॉयड यूजर्स भी इसका फायदा ले सकेंगे. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो जल्दी-जल्दी डॉक्यूमेंट्स शेयर करते हैं.  

ग्रुप सर्च करना हुआ और आसान

अगर आप कई व्हाट्सऐप ग्रुप्स का हिस्सा हैं, तो आपको सही ग्रुप ढूंढने में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है. नए अपडेट के साथ, आपको बस सर्च बार में किसी एक कॉन्टैक्ट का नाम डालना होगा, और वो सारे ग्रुप्स सामने आ जाएंगे, जिनमें आप और वो कॉन्टैक्ट एकसाथ शामिल हैं. अब स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं, बस एक क्लिक में सही ग्रुप मिलेगा.  

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुका Google, अब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा चुकाएगी यूट्यूब, जानें पूरा मामला