WhatsApp New Safety Feature: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है. यह फीचर ऐप के विभिन्न सेटिंग्स को लॉक कर देगा, जिससे साइबर अपराधी यूजर्स की निजी जानकारी को एक्सेस नहीं कर पाएंगे. इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. साथ ही, अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज की संख्या भी सीमित कर दी जाएगी, जिससे स्पैम और अनचाहे संदेशों से छुटकारा मिल सकेगा.
WhatsApp का नया "स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग मोड"
इस नए फीचर को "स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग मोड" के नाम से जाना जा रहा है, जो व्हाट्सऐप की सुरक्षा सेटिंग्स को एक कदम और आगे बढ़ाएगा. इस मोड को सक्रिय करने के बाद, यूजर्स को अलग-अलग प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स के लिए कई बार कंफिगर नहीं करना पड़ेगा. अब एक ही टॉगल से पूरे ऐप की सिक्योरिटी सेटिंग्स को लागू किया जा सकेगा. इससे यूजर्स को एक बेहतर और अधिक सुरक्षित अनुभव मिलेगा.
यूजर्स का IP और लोकेशन डेटा रहेगा सुरक्षित
इस नए मोड के लागू होने के बाद, यूजर्स का IP एड्रेस और लोकेशन डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. कोई भी तीसरा व्यक्ति या ऐप इस जानकारी का उपयोग करके यूजर को ट्रैक नहीं कर पाएगा. यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते हैं.
अनजान नंबरों से फाइल्स और मलवेयर का खतरा होगा कम
साइबर अपराधियों के द्वारा भेजी जाने वाली फाइल्स, फोटो और वीडियो अब इस मोड में आने वाली कोई भी अनजान नंबर से सीधे डाउनलोड नहीं हो पाएंगी. इससे यूजर्स के डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा. सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही अनजान नंबर से आएंगे, जिससे यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी. इसके अलावा, व्हाट्सऐप लिंक प्रीव्यू को भी डिसेबल करने पर विचार कर रहा है ताकि यूजर्स को और भी ज्यादा सुरक्षा मिल सके.
अनजान नंबरों से कॉल्स म्यूट होंगी
नया फीचर यूजर्स को यह सुविधा भी प्रदान करेगा कि वे अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को म्यूट कर सकेंगे. इससे स्पैम कॉल्स, स्कैम और जीरो-क्लिक अटैक जैसे खतरों से बचाव होगा. यूजर्स की प्राइवेसी को बढ़ावा देते हुए, इस फीचर में उनके फोटो, स्टेटस और लास्ट सीन जैसी जानकारी केवल उनके संपर्कों को ही दिखाई देगी.
प्राइवेसी और सुरक्षा को एक साथ मिलेगा नया मोड
WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों को मजबूत करने का अवसर देगा. जब एक ही टॉगल से सारी सेटिंग्स लागू की जा सकेंगी, तो यूजर्स को किसी भी अतिरिक्त कदम की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह कदम व्हाट्सऐप की ओर से एक और कोशिश है, ताकि ऑनलाइन यूजर्स की सुरक्षा को सर्वोत्तम तरीके से सुनिश्चित किया जा सके.
ये भी पढ़ें: स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी Google, दो प्रोटोटाइप सैटेलाइट लॉन्च करेगी, क्या है प्रोजेक्ट 'सनकैचर'?