WhatsApp में आए कई नए कॉलिंग फीचर्स, अब Web पर भी होगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें डिटेल

WhatsApp Web Video Calls: WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स पेश किए हैं. इन नए अपडेट्स के बाद अब यूजर्स बिना कोई अलग ऐप डाउनलोड किए सीधे WhatsApp Web से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे.

WhatsApp introduces several new calling features; audio and video calling now available on Web too
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

WhatsApp Web Video Calls: WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स पेश किए हैं. इन नए अपडेट्स के बाद अब यूजर्स बिना कोई अलग ऐप डाउनलोड किए सीधे WhatsApp Web से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे. इसके अलावा कंपनी ने कॉल ट्रांसफर, वेटिंग रूम और बेहतर वीडियो क्वालिटी जैसे नए फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे कॉलिंग का अनुभव पहले से बेहतर होगा.

अब WhatsApp Web से भी करें कॉल

अब यूजर्स WhatsApp Web के जरिए भी वन-ऑन-वन और ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि Web पर होने वाली कॉल भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी. साथ ही इन कॉल्स पर कोई समय सीमा नहीं होगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा. यूजर्स Web पर स्क्रीन शेयरिंग, रिएक्शन और कॉल हिस्ट्री जैसे फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे.

एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर होगी कॉल

WhatsApp ने Call Transfer फीचर भी लॉन्च किया है. इसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना काटे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ले जा सकेंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपने मोबाइल पर कॉल शुरू की है, तो घर पहुंचने के बाद उसी कॉल को आसानी से WhatsApp Web या कंप्यूटर पर जारी रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर कॉल को फिर से मोबाइल पर भी वापस लाया जा सकता है.

ग्रुप कॉल के लिए मिलेगा Waiting Room

WhatsApp ने ग्रुप कॉल के लिए Waiting Room फीचर भी जोड़ा है. अब कॉल लिंक बनाते समय यूजर "Require approval to join" विकल्प चालू कर सकते हैं. इसके बाद लिंक से जुड़ने वाले लोगों को पहले वेटिंग रूम में रखा जाएगा. कॉल शुरू करने वाला व्यक्ति मंजूरी देने के बाद ही उन्हें कॉल में शामिल कर सकेगा.

वीडियो कॉल की क्वालिटी होगी बेहतर

कंपनी ने QuickHD नाम का नया फीचर भी पेश किया है. इस फीचर की मदद से वीडियो कॉल शुरू होते ही बेहतर HD क्वालिटी मिलने लगेगी. पहले की तरह वीडियो क्वालिटी बढ़ने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ Noise Suppression फीचर भी दिया गया है, जो आसपास के शोर को कम करके आपकी आवाज को ज्यादा साफ सुनने में मदद करेगा.

सभी यूजर्स को धीरे-धीरे मिलेगा अपडेट

WhatsApp ने बताया है कि ये सभी नए कॉलिंग फीचर्स चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं. अगर आपके ऐप में अभी ये फीचर्स नहीं दिख रहे हैं, तो आने वाले दिनों में अपडेट के साथ ये सभी सुविधाएं मिल जाएंगी.

ये भी पढ़ें- चीन में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! नए NB.1.8.1 वैरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, क्या भारत को सतर्क रहने की जरूरत?