अक्सर AI टूल्स की मदद से तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर अलग-अलग ट्रेंड चलते रहते हैं. इन दिनों ऐसा ही कुछ छाया हुआ है, जिसका नाम 'नैनो बनाना' ट्रेंड है. इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीर को 3डी मॉडल में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रह हैं. जानते हैं क्या है ये नैनो बनाना ट्रेंड?
यह 'नैनो बनाना' तस्वीर बनानेन के लिए गूगल AI जेमिनी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी जैमिनी 2.5 फ्लैश को लोगों ने नैनो बनाना नाम दिया है. इसी वजह से इस ट्रेंड का नाम भी नैनो बनाना ट्रेंड पड़ा है.
कैसे बनाएं नैनो बनाना 3डी इमेज
गूगल के नैनो बनाना इंजन यानी की AI टूल जैमिनी 2.5 पर जाकर स्टेप बाय स्टेप अपना 3डी मॉडल तस्वीर क्रिएट कर सकते हैं. सबसे पहले जैमिनी 2.5 पर अपनी तस्वीर अपलोड करना होता है. इसके बाद इसे एडिट करने एक प्रोम्प्ट देना होता है. अपनी तस्वीर अपलोड करने के लिए, आपको सबसे पहले नैनो बनाना मॉडल चुनना होगा. जेमिनी पर इसे केले के आइकन से पहचाना जा सकता है. इस आइकॉन पर क्लिक करने के बाद हमें इमेज अपलोड करना होता है. तब जाकर इमेज को 3डी मॉडल में बदलने के लिए हमें प्रॉम्प्ट डालना होता है.
The internet’s favourite Coke paglus.#NanoBanana #WithGoogleGemini pic.twitter.com/77Ng2azogv
— Google India (@GoogleIndia) September 11, 2025
ये है तस्वीर बनाने का प्रोम्प्ट
प्रोम्ट में हम तस्वीर की साइज, बैकग्राउंड और वातावरण को बदलने का निर्देश जैमिनी 2.5 को देते हैं. फिर कुछ ही सेकेंड में यह मूल तस्वीर को एडिट कर इसे नैनो बनाना यानी की 3डी मॉडल में तब्दील कर देता है. साथ ही प्रोप्ट में दिए गए बैकग्राउंड, कलर और आसपास के माहौल का भी इस्तेमाल कर इसे एकदम असली जैसा बना देता है.
गूगल ने जारी किया है एक विशेष प्रोम्प्ट
गूगल इंडिया ने यूजर्स के लिए ऐसी तस्वीरों बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए X पर एक प्रॉम्प्ट पोस्ट किया है. आपको बस इस प्रॉम्प्ट को पेस्ट करना है और सेंड पर क्लिक करना है. इमेज क्रिएट करने के लिए हम इस प्रोम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं - तस्वीर बनाएं 1/7-स्केल, स्थिर-मुद्रा संग्रहणीय मूर्ति (उच्च गुणवत्ता वाले पीवीसी/रेज़िन रूप), बैकपैक, हाथ में कॉफी कप, बैकग्राउंड ऑफिस डेस्क. इसी तरह के अलग-अलग प्रोम्प्ट बैकग्राउंड और माहौल चेंज करने के लिए दे सकते हैं.
सोशल मीडिया स्टेटस में लोग लगा रहे नैनो बनाना तस्वीर
नैनो बनाना ट्रेंड सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. लोग अपनी तस्वीरों के साथ ऐसे रचनात्मक प्रयोग कर इसे अपने सोशल मीडिया स्टेटस और स्टोरी में लगा रहे हैं.
मुफ्त में सुविधा दे रहा गूगल
नैनो बनाना की सुविधा गूगल एआई स्टूडियो पर मुफ्त में उपलब्ध है. जैमिनी 2.5 का मुफ्त में इस्तेमाल ऐसी तस्वीरें बनाई जा सकती हैं. हालांकि, इसका मुफ्त उपयोग सीमित है और सशुल्क उपयोगकर्ताओं को ज्यादा तस्वीर बनाने की लिमिट्स मिलती है.
यह भी पढ़ें: क्या आपने भारतीय सेना का स्पेशल स्मार्टफोन देखा? ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था इस्तेमाल; जानें खासियत