Wikipedia को टक्कर देने आ रहा है Grokipedia 1.0, कब होगा लॉन्च, क्या है इसमें खास? जानें मस्क का प्लान

टेक्नोलॉजी की दुनिया में लगातार क्रांति ला रहे एलन मस्क अब जानकारी के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं. उनकी एआई कंपनी xAI जल्द ही एक नया ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया "Grokipedia" लॉन्च करने जा रही है.

What is Grokipedia and when is it launching Elon Musk set to rival Wikipedia
Image Source: Social Media

टेक्नोलॉजी की दुनिया में लगातार क्रांति ला रहे एलन मस्क अब जानकारी के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं. उनकी एआई कंपनी xAI जल्द ही एक नया ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया "Grokipedia" लॉन्च करने जा रही है, जिसे सीधा मुकाबला Wikipedia से माना जा रहा है.

क्या है Grokipedia और कैसे करेगा काम?

Grokipedia एक नया इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म होगा, जो मस्क की एआई टेक्नोलॉजी से लैस Grok AI के साथ इंटीग्रेटेड रहेगा. इसका उद्देश्य एक ऐसा डिजिटल ज्ञानकोश बनाना है जो इंटरनेट और अन्य स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करके यूज़र्स को सटीक, निष्पक्ष और अनलिमिटेड जानकारी उपलब्ध कराएगा.

जल्द आएगा Grokipedia 1.0 का बीटा वर्जन

एलन मस्क ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर Grokipedia को लेकर एक पोस्ट साझा किया. इसमें उन्होंने पुष्टि की कि Grokipedia 1.0 का बीटा वर्जन जल्द जारी किया जाएगा. मस्क का दावा है कि यह प्रोजेक्ट इंसानों और एआई दोनों के लिए "दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद नॉलेज सोर्स" बनने की क्षमता रखता है.

Wikipedia पर निशाना, निष्पक्षता की बात

एलन मस्क विकिपीडिया की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने विकिपीडिया को एक नॉन-प्रॉफिट संस्था के बावजूद उसकी फंडिंग और कंटेंट के राजनीतिक रुझान पर सवाल किए हैं. मस्क का आरोप है कि Wikipedia पर कई बार "वामपंथी पूर्वाग्रह" दिखाई देता है. इसके विपरीत, Grokipedia को मस्क एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जो "निष्पक्ष, सेंसरशिप-फ्री और एआई-सक्षम" हो.

क्या होगी एक्सेस और सब्सक्रिप्शन मॉडल?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Grokipedia को मस्क के प्रीमियम AI सब्सक्रिप्शन प्लान, Grok Premium के साथ जोड़ा जा सकता है. इसका मतलब यह हो सकता है कि पूरी जानकारी तक एक्सेस पाने के लिए यूज़र्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Zoho का नया धमाका! Arattai के बाद लॉन्च किया Vani, टीमवर्क बनेगा सुपरफास्ट, जानिए प्लेटफॉर्म की खासियत