West Bengal News: पश्चिम बंगाल से खबर जहां पर बकरी ईद पर गौवंश की कुर्बानी को लेकर बवाल मचा हुआ है. आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने जहां बकरी ईद पर गौवंश की कुर्बानी पर रोक लगाने की कोशिश के खिलाफ बयान दिया तो वहीं आज पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी दी. अग्निमित्रा पॉल ने बकरी ईद पर कुर्बानी और मानसून की तैयारियों को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में रहने वालों को नियम का पालन करना होगा और यह भी कहा कि अगर वह बंगाल के नियमों का पालन नहीं करते तो वो किसी अन्य राज्य या देश के बाहर अन्य इस्लामी देशों में जाने के लिए स्वतंत्र हैं.
ये भी पढ़ें- भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान, बोले- इंडो-पैसिफिक में भारत की भूमिका अहम