बंगाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, दिलीप घोष को मिला पंचायत, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

नई सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया है, जो अब राज्य प्रशासन और विकास कार्यों की दिशा तय करेंगे. दिलीप घोष को पंचायत मामलों, ग्रामीण विकास और पशुधन विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

West Bengal new government cabinet Minister portfolios announced
Image Source: ANI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. इस ऐतिहासिक क्षण के साथ ही राज्य में पहली बार किसी भाजपा नेता ने सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभाली है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच विधायकों ने भी मंत्रिपरिषद में शपथ ली थी.

मंत्रियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

नई सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया है, जो अब राज्य प्रशासन और विकास कार्यों की दिशा तय करेंगे. दिलीप घोष को पंचायत मामलों, ग्रामीण विकास और पशुधन विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, निशित परमाणिक उत्तर बंगाल विकास, युवा कल्याण और खेल विभाग के प्रमुख होंगे.

अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण तथा नगर निगम का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि खुदीराम टुडु जनजातीय विकास के क्षेत्र में काम करेंगे. खाद्य विभाग की कमान अशोक कीर्तनिया के हाथ में गई है.

मंत्रिपरिषद का विस्तार अभी बाकी

हालांकि, मंत्रिपरिषद का विस्तार अभी होना है. पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 44 है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में अब और 39 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. यह विस्तार आगामी दिनों में पूरा किया जाएगा, जिससे राज्य की प्रशासनिक कार्यवाही और अधिक प्रभावी होगी.

सुवेंदु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा

  • दिलीप घोष : पंचायत व ग्रामीण विकास और कृषि विपणन
  • अग्निमित्रा पाल: नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग
  • अशोक कीर्तनिया : खाद्य विभाग
  • खुधीराम टुडू : आदिवासी विकास विभाग
  • निशिथ प्रामाणिक : उत्तर बंगाल विकास विभाग और खेल व युवा कल्याण विभाग

ये भी पढ़ें: सत्ता संभालते ही एक्शन में सीएम शुभेंदु अधिकारी, ममता सरकार के इस फैसले को पलटा; जानें पूरा मामला