Weather Update: उत्तर भारत में कोहरे का कहर! अमृतसर-चंडीगढ़-गाजियाबाद में विजिबिलिटी जीरो

Weather Update fog in north india Visibility zero in Ghaziabad

Weather Today: उत्तर भारत के बड़े हिस्से में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है. सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है, कहीं-कहीं यह 0 से 50 मीटर तक सिमट गई है. कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है, कई ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से संचालित हो रही हैं.

हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने राहत की बात कहते हुए कहा है कि अगले एक सप्ताह तक उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना कम है, लेकिन घने कोहरे का असर अभी बना रहेगा.