Voting On Women Reservation Bill: लोकसभा में आज तीनों बिल पर होगी वोटिंग, पास होगा या फंसेगा?

Voting On Women Reservation Bill in Lok Sabha

संविधान में संशोधन करना किसी भी सरकार के लिए आसान प्रक्रिया नहीं होती. यह एक विशेष और संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसे तय नियमों और प्रावधानों के तहत ही पूरा किया जाता है. बता दें कि संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा या राज्यसभा—किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है, लेकिन इसे सामान्य विधेयक की तरह साधारण बहुमत से पारित नहीं किया जा सकता. इसके लिए विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर संविधान संशोधन की पूरी प्रक्रिया क्या है और यह कैसे लागू होती है.