Vivo Y500i: स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने एक और नया दांव खेलते हुए Vivo Y500i को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. दमदार बैटरी, बड़ी स्टोरेज और 5G सपोर्ट के साथ यह फोन मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस हैंडसेट को कई रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उतारा है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुन सकते हैं. आइए जानते हैं Vivo Y500i की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से.
Vivo Y500i में 6.75 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए यह स्क्रीन काफी उपयोगी मानी जा रही है. परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU मौजूद है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y500i में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त माना जा सकता है. वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और साधारण सेल्फी के लिए काम आएगा.
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. Vivo Y500i में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और बार-बार चार्जिंग की टेंशन कम होती है.
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी
फोन में 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, Glonass, USB Type-C पोर्ट और Bluetooth 4.2 जैसी सुविधाएं दी गई हैं. सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, जो तेज और आसान अनलॉकिंग का विकल्प देता है.
Vivo Y500i की कीमत
कलर ऑप्शन और उपलब्धता
यह फोन Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Welcomes Gold जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फिलहाल Vivo Y500i केवल चीनी बाजार में लॉन्च हुआ है. भारत में इसकी एंट्री को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: एलन मस्क के Grok को इस देश में किया गया बैन, जानें क्यों लिया गया AI चैटबॉट को लेकर ये निर्णय