Vivo New Smartphones: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपनी घरेलू मार्केट में Vivo X300 सीरीज़ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस नई फ्लैगशिप सीरीज़ में दो पावरफुल स्मार्टफोन शामिल हैं, Vivo X300 और Vivo X300 Pro. ये डिवाइसेज़ न सिर्फ डिजाइन में प्रीमियम हैं, बल्कि तकनीकी फीचर्स में भी कई मामलों में अगली पीढ़ी के फोन हैं.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
दोनों स्मार्टफोन में MediaTek का नया Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों का संतुलन बनाए रखता है. साथ ही, दोनों डिवाइस Android 16 पर आधारित Vivo का नया OriginOS 6 पर रन करते हैं, जो यूज़र इंटरफेस को और अधिक स्मूद और विजुअली एन्हांस करता है.
डिस्प्ले और डिज़ाइन
- Vivo X300 में 6.31-इंच का 1.5K 120Hz LTPO फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है.
- X300 Pro में थोड़ा बड़ा, 6.78-इंच का BOE Q10 LTPO OLED डिस्प्ले मौजूद है.
- दोनों डिस्प्ले HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं, जिनकी पीक ब्राइटनेस 4500 Nits तक है. स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है.
Vivo X300 कैमरा
- 200MP Samsung HPB प्राइमरी सेंसर
- 50MP JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा
- 50MP Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
- 50MP सेल्फी कैमरा
Vivo X300 Pro कैमरा
- 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर
- 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा
- 200MP ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (85mm, f/2.67, CIPA 5.5 stabilization)
- 50MP सेल्फी कैमरा
- ZEISS के साथ पार्टनरशिप और Vivo V3 इमेजिंग चिप के कारण फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में यह सीरीज़ प्रोफेशनल कैमरा लेवल क्वालिटी देती है.
बैटरी और चार्जिंग
- Vivo X300 में 6,040mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
- X300 Pro में थोड़ी बड़ी 6,510mAh बैटरी दी गई है, जिसमें वही चार्जिंग स्पीड मिलती है.
- स्टोरेज और रैम ऑप्शंस
- दोनों स्मार्टफोन्स में LPDDR5X RAM और UFS 4.0/4.1 स्टोरेज दी गई है. X300 में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज, जबकि X300 Pro में भी यही कॉन्फ़िगरेशन मिलता है.
कनेक्टिविटी और एडिशनल फीचर्स
- Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR Blaster, GPS
- USB 3.2 Gen 1 टाइप-C पोर्ट
- इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
Vivo X300 कीमतें
- 12GB 256GB – ¥4,399 (~₹54,700)
- 16GB 256GB – ¥4,699 (~₹58,400)
- 12GB 512GB – ¥4,999 (~₹62,100)
- 16GB 512GB – ¥5,299 (~₹65,900)
- 16GB 1TB – ¥5,799 (~₹72,900)
Vivo X300 Pro कीमतें
- 12GB 256GB – ¥5,299 (~₹65,900)
- 16GB 512GB – ¥5,999 (~₹74,600)
- 16GB 1TB – ¥6,699 (~₹83,300)
- 16GB 1TB (Satellite Edition) – ¥8,299 (~₹1,03,200)
ये भी पढ़ें: Google Maps को कहें अलविदा! स्वदेशी Mappls की खासियत जानकर दंग रह जाएंगे आप, रेल मंत्री ने खुद किया प्रमोट