IPL 2026 से पहले Guinness Book में विराट कोहली का दबदबा, दर्ज किए तीन बड़े रिकॉर्ड

Virat Kohli In Guinness World Records: आईपीएल 2026 से पहले Guinness World Records ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें विराट कोहली के शानदार रिकॉर्ड्स का जिक्र किया गया. इस पोस्ट से साफ है कि कोहली ने अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है.

Virat Kohli dominance in Guinness Book before IPL 2026 recorded three big records
Image Source: ANI/ File

Virat Kohli In Guinness World Records: आईपीएल 2026 से पहले Guinness World Records ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें विराट कोहली के शानदार रिकॉर्ड्स का जिक्र किया गया. इस पोस्ट से साफ है कि कोहली ने अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है.

कोहली के रिकॉर्ड्स ने बनाया खास

विराट कोहली आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 8661 रन बनाए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा हैं. इतना ही नहीं, एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. साल 2016 में उन्होंने 973 रन बनाकर इतिहास रच दिया था.

शतक लगाने के मामले में भी कोहली सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक 8 शतक लगाए हैं, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा अर्धशतक लगाने में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है. उनके नाम 63 फिफ्टी दर्ज हैं. फील्डिंग में भी कोहली पीछे नहीं हैं. उन्होंने मैदान पर 117 कैच पकड़े हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

IPL 2026 के लिए तैयार कोहली

आने वाले सीजन के लिए कोहली पूरी तरह फिट और तैयार नजर आ रहे हैं. प्रैक्टिस मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है. एक अभ्यास मैच में उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 19 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेली. इससे साफ है कि वह अच्छे फॉर्म में हैं और नए सीजन में धमाल मचा सकते हैं.

कैसा रहा IPL करियर

अगर उनके पूरे आईपीएल करियर की बात करें, तो कोहली अब तक 267 मैच खेल चुके हैं. इनमें 259 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने करीब 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सबसे बड़ा स्कोर 113 नाबाद रहा है. कुल मिलाकर, विराट कोहली आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और हर सीजन में उनसे बड़ी उम्मीदें रहती हैं.

ये भी पढ़ें- भारत के आसमान में दुश्मन की हर चाल होगी नाकाम, रूस के साथ इस घातक हथियार को लेकर हुई डील