बुलेट की रफ्तार वाली गेंद पर विराट ने लगाया ब्रेक! इस कैच को देख झूम उठा स्टेडियम

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक ऐसा कैच पकड़ा कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी बस देखते रह गए. अपने बेहतरीन रिफ्लेक्स और फील्डिंग स्किल्स के लिए मशहूर कोहली ने बुलेट की रफ्तार से आ रही गेंद को ऐसे संभाला जैसे कोई जादू हो.

Virat Kohli Catch Bullet Speed Ball see viral video
Image Source: Social Media

सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक ऐसा कैच पकड़ा कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी बस देखते रह गए. अपने बेहतरीन रिफ्लेक्स और फील्डिंग स्किल्स के लिए मशहूर कोहली ने बुलेट की रफ्तार से आ रही गेंद को ऐसे संभाला जैसे कोई जादू हो.

तीसरे और आखिरी वनडे में 22.3 ओवर के दौरान विराट कोहली ने अपनी फिटनेस और तेज रिफ्लेक्स का शानदार प्रदर्शन किया. वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर स्वीप शॉट मारना चाहते थे. शॉट तो लगा, लेकिन गेंद हवा में गई. इसी समय विराट कोहली ने रिवर्स कैप स्टाइल फील्डिंग करते हुए हवा में उड़ती गेंद को पकड़ लिया. इस कैच के बाद मैथ्यू शॉर्ट 41 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए. वाशिंगटन सुंदर को इस विकेट के साथ ही मैच का पहला विकेट मिला, जिससे ऑस्ट्रेलिया 124 रन पर तीन विकेट खो चुका था.

कुलदीप यादव की वापसी और स्पिन तिकड़ी का दबदबा

तीसरे वनडे के लिए वापसी करने वाले कुलदीप यादव ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर स्पिन तिकड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और भारतीय टीम की स्थिति मजबूत की.

सीरीज की स्थिति और टीम बदलाव


भारत पहले दो मैचों में पर्थ और एडिलेड में हारकर 0-2 से पीछे है. तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर रखते हुए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने जेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस को टीम में जगह दी.

टीम की प्लेइंग इलेवन


भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड 

यह भी पढ़ें: 'लाइन मैंने क्रॉस की और गुस्सा ब्रॉड पर निकाला...' युवराज सिंह के 6 छक्कों पर फ्लिंटॉफ का कबूलनामा