विराट के साथ 'गौतम' का 'गंभीर' मैटर? बगल से निकल गए और नहीं की कोई बात

Virat Kohli and Gautam Gambhir controversy:  भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों मैदान से ज्यादा ड्रेसिंग रूम की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद की अफवाहें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं.

Virat Kohli and Gautam Gambhir Controversy move from aside without saying anything
Image Source: Social Media

Virat Kohli and Gautam Gambhir controversy:  भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों मैदान से ज्यादा ड्रेसिंग रूम की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद की अफवाहें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. मंगलवार (2 दिसंबर) को रायपुर में हुए अभ्यास सत्र ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी. दूसरे वनडे से पहले शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए ट्रेनिंग सेशन में माहौल सामान्य जरूर दिखा, लेकिन कुछ पल ऐसे थे जिन्होंने अंदेशा गहरा दिया कि सब कुछ ठीक नहीं है.


पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनिंग के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर कई बार विराट कोहली की ओर देखते रहे, खासकर जब कोहली थ्रोडाउन ले रहे थे. लेकिन दोनों के बीच एक भी शब्द का आदान-प्रदान नहीं हुआ. कोहली नेट सेशन के दौरान लंबे समय तक बल्लेबाजी करते रहे, तेज शॉट खेले और छक्के के साथ अपना अभ्यास पूरा किया. दिलचस्प बात यह रही कि जब विराट गंभीर के काफी पास से गुजरे, तब भी दोनों ने एक-दूसरे से बात करने की कोशिश नहीं की. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी नेट्स से बाहर निकले. गंभीर और रोहित के बीच थोड़ी बहुत बातचीत जरूर हुई, लेकिन कोहली के साथ कोच की चुप्पी ने माहौल में तनाव की परत और गहरी कर दी.

क्या विराट और गंभीर के बीच वास्तव में दूरियां बढ़ गई हैं?

अक्टूबर में कोहली की टीम में वापसी के बाद से ही यह चर्चा चल रही है कि उनके और गंभीर के रिश्ते सहज नहीं रहे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी दोनों को किसी अभ्यास सत्र में साथ बातचीत करते नहीं देखा गया. मौजूदा सीरीज में भी स्थिति लगभग वैसी ही है. हालांकि, रांची में पहला वनडे शतक लगाने के बाद विराट ने गंभीर को गले लगाकर माहौल को हल्का करने की कोशिश की थी. लेकिन बाद में सामने आए एक वीडियो में मैच के बाद कोहली को ड्रेसिंग रूम में गंभीर के पास से गुज़रते हुए देखा गया, बिना किसी अभिवादन या संवाद के. यही दृश्य फिर एक बार तनाव की खबरों को हवा देने के लिए काफी था.

रोहित शर्मा की असंतुष्टि की खबरें भी बढ़ा रही हैं तनाव

टीम इंडिया के भीतर सिर्फ विराट–गंभीर समीकरण ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा की कथित नाराजगी भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि कप्तानी छिनने के बाद से रोहित पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. हालांकि, उन्हें गंभीर के साथ बातचीत करते हुए जरूर देखा गया है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ भी रोहित के संबंध सहज नहीं बताये जा रहे. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दोनों सीनियर खिलाड़ियों—रोहित और विराट—के वनडे फ्यूचर को लेकर भी चर्चाएं थीं. माना जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं मानता. लेकिन मैदान पर दोनों ने अपने बल्ले से इन अटकलों का जवाब दिया है. रोहित शर्मा चार मैचों में तीन अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं. वहीं विराट कोहली ने हालिया मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ अपनी क्लास फिर साबित की है.

ड्रेसिंग रूम की खामोशी बनी सुर्खी, टीम मैनेजमेंट पर उठ रहे सवाल

मंगलवार का नेट सेशन भले ही सामान्य अभ्यास की तरह खत्म हुआ हो, लेकिन गंभीर, कोहली और रोहित की बॉडी लैंग्वेज ने डेढ़ साल से चली आ रही अफवाहों को एक बार फिर मजबूत कर दिया है. खिलाड़ी भले मैदान पर प्रदर्शन से चर्चा का जवाब दे रहे हों, लेकिन ड्रेसिंग रूम का तनाव टीम की आंतरिक एकता पर सवाल खड़ा कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ODI से पहले नेट प्रैक्टिस में दिखा कोहली और रोहित का जलवा, देखें VIDEO