Vikrant Massey Upcoming Films: विक्रांत मैसी, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग और विविध किरदारों के लिए जाने जाते हैं, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को नई पहचान और रोमांचक कहानियां देने वाली हैं.
'तलाखों' में विक्रांत और राशि खन्ना की जोड़ी
विक्रांत मैसी अपनी फिल्म तलाखों को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, और उम्मीद की जा रही है कि यह जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी.
'यार जिगरी' की दोस्ती और रोमांच
विक्रांत मैसी फिल्म यार जिगरी में सनी सिंह के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है, और इसके रोमांचक विषय ने काफी उत्सुकता बढ़ा दी है.
'हसीन दिलरूबा 3' में विक्रांत का रोमांस
विक्रांत मैसी अब हसीन दिलरूबा 3 के साथ रोमांटिक थ्रिलर में वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में वह तापसी पन्नी के साथ फिर से रोमांस करते हुए नजर आएंगे. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस का काफी इंतजार है.
'व्हाइट' में आध्यात्मिक गुरू का किरदार
विक्रांत मैसी फिल्म व्हाइट में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल है, और यह उनके करियर का एक अलग आयाम हो सकता है.
'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत की रोमांटिक एंट्री
विक्रांत मैसी अब नेटफ्लिक्स की रोमांटिक वेब सीरीज मुसाफिर कैफे में भी दिखाई देंगे. इस सीरीज में वह एक नए अवतार में रोमांस करते हुए नजर आएंगे, जो निश्चित ही उनके फैंस को आकर्षित करेगा.
ये भी पढ़ें: Vaazha 2 OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर तहलका मचाने आ रही 'वाझा 2', जानें कब और कहां होगी रिलीज