Vijay Deverkonda and Rashmika: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक जैसी वेकेशन फोटोज़ और लगातार बढ़ती नजदीकियों ने फैन्स के दिल में प्यार की खबरों को पक्का कर दिया है. अब पहली बार ऐसा हुआ जब इस कपल ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कुछ इस तरह जाहिर किया कि हर कोई मुस्कुराने लगा.
हाल ही में रश्मिका मंदाना की फिल्म “The Girlfriend” का सक्सेस इवेंट आयोजित किया गया. इस मौके पर जब विजय देवरकोंडा वहां पहुंचे और उनकी नजर रश्मिका पर पड़ी, तो माहौल रोमांटिक हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय स्टेज पर आते हैं और जैसे ही रश्मिका के पास पहुंचते हैं, वो मुस्कुराते हुए उनका हाथ पकड़ते हैं और सबके सामने उस पर किस कर देते हैं. यह पल देखते ही भीड़ तालियों से गूंज उठती है. रश्मिका शर्म से लाल हो जाती हैं और मुस्कुराते हुए विजय का हाथ थाम लेती हैं. उनके चेहरे की हंसी और झिझक ने फैन्स को ये यकीन दिला दिया कि दोनों के बीच का रिश्ता अब महज अफवाह नहीं रह गया है.
रश्मिका मंदाना का लुक बना चर्चा का विषय
इवेंट में रश्मिका मंदाना ने पिंक कलर का सिंपल लेकिन एलीगेंट सूट पहना हुआ था. उनका लुक बेहद सॉफ्ट और ग्रेसफुल नजर आया. वहीं, विजय देवरकोंडा ब्लू कोट-पैंट में डैशिंग लग रहे थे. जब दोनों साथ आए, तो कैमरे की हर लाइट उन्हीं पर टिक गई. लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को प्यार से भर दिया है. किसी ने लिखा, “अब तो ऑफिशियल कर दो यार, रिश्ता पक्का लग रहा है.” तो कोई बोला, “विजय और रश्मिका साउथ का सबसे क्यूट कपल हैं.”
Aww, the way he kissed her hand 🥹 and the way she looks at him 🥹. She loves him so much, and it's visible in her eyes 🥹
— Rashmika Delhi Fans (@Rashmikadelhifc) November 12, 2025
Hey bhagwan is Jodi ko humesha khush rakhna 🙏🥹❤️
Our Cutu bachcha deserves all the love and success 🥺#RashmikaMandanna ❤️#VijayDeverakonda ❤️ pic.twitter.com/q89iHfpGs8
फिल्म की सफलता के बीच रोमांस की चर्चा
7 नवंबर को रिलीज हुई रश्मिका की फिल्म The Girlfriend ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने अब तक करीब 10.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. छठे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.3 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 42 करोड़ रुपये है. फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए ही यह इवेंट आयोजित किया गया था, जहां विजय की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया. कहा जा सकता है कि रश्मिका के लिए यह शाम दोहरी खुशी लेकर आई—एक ओर उनकी फिल्म हिट हो रही है, और दूसरी ओर उनके साथी ने सबके सामने प्यार जताया.
गुपचुप सगाई और शादी की चर्चाएं
कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि विजय और रश्मिका ने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है. बताया गया कि दोनों के परिवार इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं और अब जल्द ही शादी की तारीख तय की जाएगी. हालांकि, अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है. फैन्स का मानना है कि विजय का इस तरह सार्वजनिक रूप से रश्मिका के प्रति प्यार जताना, इस रिश्ते को कंफर्म करने जैसा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. “अब तो छिपाने की जरूरत नहीं,” “वाह, क्या जोड़ी है,” “जल्दी शादी की डेट बता दो.”
रिश्ते को लेकर दोनों की चुप्पी
हालांकि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा शांत रहते हैं. इंटरव्यूज़ में पूछे जाने पर वे एक-दूसरे को सिर्फ “अच्छा दोस्त” बताते हैं. लेकिन उनकी बॉन्डिंग, ट्रिप्स की फोटोज़ और अब यह सार्वजनिक इशारा, सब कुछ खुद-ब-खुद बयान कर देता है कि दोनों के बीच रिश्ता अब बहुत आगे बढ़ चुका है.
यह भी पढ़ें: महिमा चौधरी की बेटी एरियाना का स्कूल डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले-छोटी महिमा लौट आई