महिमा चौधरी की बेटी एरियाना का स्कूल डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले-छोटी महिमा लौट आई

Mahima Chaudhry Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी एरियाना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बन चुकी हैं. कभी अपनी स्टाइलिश लुक्स से, तो कभी अपनी क्यूटनेस से वो फैंस का दिल जीत लेती हैं.

School dance video of Mahima Chaudhary daughter Ariana goes viral fans say little Mahima has returned
Image Source: Social Media

Mahima Chaudhry Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी एरियाना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बन चुकी हैं. कभी अपनी स्टाइलिश लुक्स से, तो कभी अपनी क्यूटनेस से वो फैंस का दिल जीत लेती हैं. अब एरियाना का एक पुराना स्कूल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाबी गाने ‘कंगना तेरा नी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में एरियाना स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने आंखों में हल्का काजल और बालों में प्यारी सी हेयरपिन लगा रखी है. वीडियो पर कैप्शन लिखा है, “स्कूल डेज”. वीडियो में वो अपनी क्लासमेट के साथ दिल खोलकर डांस कर रही हैं, तभी पीछे से कोई आता है और उन्हें वीडियो बनाने से मना करता है. एरियाना का यह मासूम एक्सप्रेशन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by arina (@arinachaudhry)

“सेलेना गोमेज़ जैसी लगती हैं एरियाना”

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात कर दी. किसी ने उन्हें “छोटी महिमा” कहा, तो किसी ने लिखा, “डॉल जैसी प्यारी लग रही हो एरियाना.” वहीं कुछ फैंस ने उनकी तुलना अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज़ से कर डाली. एक यूजर ने लिखा, “महिमा की कॉपी है, परदेश में भी ऐसी ही लगती थीं.”

फिल्म प्रीमियर से आईं थीं चर्चा में

एरियाना पहली बार सुर्खियों में तब आई थीं जब उन्होंने इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ के प्रीमियर में अपनी मां के साथ शिरकत की थी. वहां से ही लोगों ने उनकी लुक्स और ग्रेस की तारीफ शुरू कर दी थी.

महिमा चौधरी का वर्कफ्रंट

बात करें महिमा चौधरी के काम की तो वो जल्द ही ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ संजय मिश्रा भी होंगे. इससे पहले महिमा को ‘इमरजेंसी’ और ‘नादानियां’ में देखा गया था. हाल ही में दोनों कलाकारों के दूल्हा-दुल्हन बने वीडियोज भी खूब वायरल हुए थे.

यह भी पढ़ें- यूपी में दमघोंटू हवा का कहर! 400 के पार पहुंचा AQI, दिल्ली से सटे जिलों में सांस लेना हुआ मुश्किल