Vasant Panchami 2026 LIVE: देशभर में सरस्वती पूजा, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Vasant Panchami 2026 Faith surged on the Ganga ghats

Basant Panchami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार हर तिथि और पर्व का अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है. माघ माह को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यकारी माना गया है, क्योंकि इसी दौरान कई महत्वपूर्ण पर्व आते हैं. इन्हीं में माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का पर्व विशेष स्थान रखता है. वर्ष 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी. यह पर्व विद्या, बुद्धि, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है.