जापान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का सपना होगा पूरा? जानें क्या कप्तान श्रेयस अय्यर दे पाएंगे ये बड़ा मौका

Vaibhav Sooryavanshi In Japan: एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंच चुकी है.

Vaibhav Suryavanshi ahead of the India-Japan T20 match chance in the playing XI
Image Source: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi In Japan: एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंच चुकी है. इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. श्रेयस ने वैभव की एक बड़ी इच्छा अभी तक पूरी नहीं की है. अब देखना होगा कि भारत और जापान के बीच होने वाले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या फिर उन्हें बाहर बैठना पड़ता है.

वैभव अभी तक भारत में नहीं खेल पाए हैं एक भी इंटरनेशनल मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. उनकी शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ मैचों में शानदार पारियां खेलीं. वैभव अब तक भारत के लिए छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक भारतीय जमीन पर इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान वैभव को यह मौका मिलने की उम्मीद थी. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें सीरीज के किसी भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया.

क्या जापान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी का मौका?

अब भारत को जापान के खिलाफ सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना है. ऐसे में देखना होगा कि क्या श्रेयस अय्यर वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं. हालांकि कप्तान के लिए यह फैसला आसान नहीं होगा. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारत की 3-0 से जीत में दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी.

अगर वैभव को टीम में शामिल किया जाता है तो फिर किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा. ऐसे में प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलता है और किसे बाहर होना पड़ता है, यह भी देखने वाली बात होगी.

एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया को माना जा रहा है गोल्ड मेडल का दावेदार

जापान के खिलाफ टी20 मैच के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी. इस बार एशियन गेम्स का आयोजन जापान में ही हो रहा है. भारतीय पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. यहां हर मुकाबला काफी अहम होगा, क्योंकि एक हार के साथ गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट सकता है.

भारतीय महिला टीम पहले ही फाइनल में पहुंचकर अपना मेडल पक्का कर चुकी है. अब पुरुष टीम भी मैदान पर उतरने के लिए तैयार है और उसे भी गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में संभव है कि वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते नजर आएं.

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम और वैभव सूर्यवंशी.

ये भी पढ़ें- कर्व्ड डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी... Lava का नया 5G फोन हुआ लॉन्च, कूट-कूट कर भरे हैं