Uttar Pradesh News: Agra में केमिस्ट्री का टीचर गिरफ्तार, Youtube की मदद से तैयार कर रहा था ड्रग्स

Uttar Pradesh News: आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया. जिस शख्स का काम बच्चों को विज्ञान पढ़ाना था उसी पर सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बनाने की तैयारी का आरोप है.

Bharat 24

Uttar Pradesh News: आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया. जिस शख्स का काम बच्चों को विज्ञान पढ़ाना था उसी पर सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बनाने की तैयारी का आरोप है. पुलिस के मुताबिक आरोपी केमिस्ट्री टीचर मनोज कुमार अपनी वैज्ञानिक जानकारी का इस्तेमाल कथित तौर पर खतरनाक ड्रग्स को तैयार करने में कर रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से भारी मात्रा में केमिकल और लैब उपकरण बरामद किए. शुरुआती जांच में सामने आया कि इन रसायनों का इस्तेमाल सिंथेटिक ड्रग यानी कि एमडीएमए तैयार करने में किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- जंग के मैदान में अमेरिकी एंयर डिफेंस सिस्टम THAAD की निकली हवा! जानें इस हथियार पर क्यों उठे सवाल