Uttar Pradesh Housing: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत एक बड़ी पहल करते हुए लगभग 90 हजार पात्र लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि जारी कर दी. यह राशि लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण योजना के तहत दी गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर बनाने में मदद मिलेगी. सरकार का उद्देश्य है कि शहरों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए. पहली किस्त जारी होने के बाद अब इन लाभार्थियों के लिए अपने घर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करना आसान हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- उत्तर कोरिया के आम चुनाव में 99% से ज्यादा वोटिंग, जानिए किम जोंग उन के देश में कैसे होते हैं चुनाव