CM Yogi Gift to Youth: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए आज का दिन खास रहा. राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग और मंडी परिषद में चयनित 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इनमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक यानी कि ग्रुप सी के 3446 और मंडी परिषद के मंडी सचिव के 126 पद शामिल हैं. कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभा, दिनेश प्रताप सिंह, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलक समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- भारत आ रहा अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट, पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा? जानें पूरी जानकारी