अमेरिकी मिसाइलों के आगे नहीं झुका ईरान, अब CIA ने शुरू किया नया ऑपरेशन, होने वाला है गृहयुद्ध!

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA एक नई रणनीति पर काम कर रही है.

Us Plan CIA starts new operation to cause civil war in Iran
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Iran Crisis: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA एक नई रणनीति पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के भीतर अस्थिरता पैदा करने और संभावित विद्रोह को हवा देने की योजना बना रहा है. इसके लिए इराक में सक्रिय कुर्द मिलिशिया समूहों के साथ समन्वय बढ़ाया जा रहा है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन इस दिशा में तेजी से कदम उठा रहा है और कुर्द नेताओं के साथ सैन्य सहयोग को लेकर बातचीत जारी है.

कुर्द समूहों को समर्थन देने की तैयारी

बताया जा रहा है कि इराक-ईरान सीमा के पास स्थित कुर्दिस्तान क्षेत्र में हजारों की संख्या में ईरानी कुर्द लड़ाके सक्रिय हैं. ये समूह लंबे समय से उस इलाके में मौजूद हैं और स्थानीय स्तर पर उनका प्रभाव भी है.

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी नेतृत्व ने इन समूहों को हथियार और अन्य सैन्य सहायता देने की संभावना पर विचार शुरू कर दिया है. इस सिलसिले में अमेरिकी प्रशासन और कुर्द नेतृत्व के बीच संपर्क भी बढ़ा है.

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कुर्द राजनीतिक और सैन्य संगठनों के शीर्ष नेताओं के साथ सीधे स्तर पर बातचीत हुई है, जिसमें भविष्य की रणनीति और संभावित सहयोग पर चर्चा की गई.

संभावित ग्राउंड ऑपरेशन की योजना

सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में ईरानी कुर्द समूह पश्चिमी ईरान में जमीनी स्तर पर सक्रिय हो सकते हैं. इनका उद्देश्य ईरान के भीतर सुरक्षा तंत्र पर दबाव बनाना और बड़े शहरों में विरोध को बढ़ावा देना हो सकता है.

एक अधिकारी के मुताबिक, इस रणनीति के तहत कुर्द लड़ाके ईरानी सुरक्षा बलों को अलग-अलग मोर्चों पर उलझाने की कोशिश करेंगे. इससे देश के अंदर नागरिकों के लिए विरोध प्रदर्शन करना आसान हो सकता है.

विश्लेषकों का मानना है कि यह एक बहु-स्तरीय योजना हो सकती है, जिसमें सैन्य दबाव और आंतरिक असंतोष दोनों को साथ-साथ बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

इराकी कुर्दिस्तान की अहम भूमिका

इस पूरे प्लान में इराकी कुर्दिस्तान की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान में किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए इराकी क्षेत्र को लॉन्चिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी प्रशासन ने इराकी कुर्द नेताओं से भी संपर्क साधा है. हाल ही में हुई बैठकों में ईरान से जुड़े ऑपरेशनों पर विस्तार से चर्चा की गई है.

IRGC की जवाबी कार्रवाई

दूसरी ओर, ईरान भी इस संभावित खतरे को देखते हुए सक्रिय हो गया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) पहले ही कुर्द समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन हमलों के जरिए इन समूहों को निशाना बनाया जा रहा है ताकि किसी बड़े ऑपरेशन को पहले ही विफल किया जा सके.

ये भी पढ़ें- ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर किया हमला, ड्रोन से CIA स्टेशन उड़ाया, कितना हुआ नुकसान?