इस भारतीय मूल के क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, जानें ICC ने क्यों उठाया ये कदम

Akhilesh Reddy Ban: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी को मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 8 साल के लिए बैन कर दिया है.

US cricketer Akhilesh Reddy banned for 8 years in fixing case major decision by ICC
Image Source: Social Media

Akhilesh Reddy Ban: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी को मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 8 साल के लिए बैन कर दिया है.

ICC की भ्रष्टाचार-रोधी ट्रिब्यूनल ने उन्हें ICC एंटी-करप्शन कोड के तीन नियमों का उल्लंघन करने का दोषी माना है. यह मामला 2025 अबू धाबी T10 लीग से जुड़ा है, जहां एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ICC को जांच के लिए अधिकृत किया था.

कब से लागू होगा बैन?

ICC के अनुसार, यह बैन 21 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा, क्योंकि उसी दिन अखिलेश रेड्डी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था. अब वह अगले 8 साल तक किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

किन मामलों में दोषी पाए गए?

जांच में सामने आया कि अखिलेश रेड्डी ने मैच के नतीजे और उससे जुड़े अन्य पहलुओं को फिक्स करने या प्रभावित करने की कोशिश की थी. उन पर दूसरे खिलाड़ी को भी फिक्सिंग में शामिल होने के लिए उकसाने और मदद करने का आरोप साबित हुआ. इसके अलावा, जांच के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल से डेटा और मैसेज डिलीट किए, जिससे जांच में बाधा पहुंची.

अखिलेश रेड्डी का क्रिकेट करियर

अखिलेश रेड्डी ने अब तक 4 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी में 1 विकेट लिया, जबकि बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. वह 2025 अबू धाबी T10 लीग में एस्पिन स्टैलियन्स टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- CWG 2026: भारत के 39 मेडल पर PM मोदी गदगद, खिलाड़ियों को दी बधाई, बोले- 'देश को आप पर गर्व'