Big Breaking on Lucknow Coaching Fire: लखनऊ अग्निकांड पर CM Yogi की बड़ी बैठक!

Lucknow Coaching Fire: लखनऊ अग्निकांड मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है.

Bharat 24

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में फायर ब्रिगेड, फायर विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), पुलिस विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

बैठक में अग्निकांड से जुड़े हर पहलू की समीक्षा की जा रही है. हादसा कैसे हुआ, सुरक्षा मानकों में कहां चूक हुई और किन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हो रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा था कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- CUET UG Result 2026 जारी, NTA ने घोषित किए नतीजे, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड