Upcoming Smartphone in India: अगर आप अपने पुराने फोन को बदलने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कीजिए. इस हफ्ते भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नहीं, बल्कि चार नए फोन लॉन्च होने वाले हैं. Vivo और OnePlus दोनों ही कंपनियाँ इस हफ्ते नए मॉडल के साथ सामने आ रही हैं. आइए जानते हैं कि कौन सा फोन कब लॉन्च होगा और उनमें कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे.
Vivo X300 FE
Vivo X300 FE इस हफ्ते 6 मई दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा. यह फोन कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा. फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा – Noir Black, Lilac Purple और Urban Olive.
फोन का वजन 191 ग्राम और मोटाई 7.99mm है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 50 मेगापिक्सल ZEISS टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर दिया गया है.
Vivo X300 FE में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर, 6500 mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं. इसके अलावा ओवरहीट प्रोटेक्शन, 5 साल का ओएस और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स, शेक एंड शेयर फीचर भी इसमें शामिल हैं.
Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra भी 6 मई दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा. यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेज़न और कंपनी की साइट पर उपलब्ध होगा. इस डिवाइस में 200 मेगापिक्सल SONY LYTIA 901 सेंसर, स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर और 6600 mAh की बैटरी है. फास्ट चार्जिंग 100W की होगी, वायरलेस चार्जिंग 40W और सुरक्षा अपडेट्स 7 साल तक मिलेंगे. शेक एंड शेयर फीचर इस फोन का एक खास आकर्षण है.
OnePlus Nord CE6 Lite
OnePlus Nord CE6 Lite 7 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. फोन की बिक्री 12 मई से शुरू होगी और इसे कंपनी की वेबसाइट व अमेज़न पर खरीदा जा सकेगा. इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 7000 mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट है. 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑक्सीजन ओएस 16 इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.
OnePlus Nord CE6
OnePlus Nord CE6 भी 7 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. बिक्री अगले दिन यानी 8 मई से शुरू होगी. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7S जेनरेशन 4 प्रोसेसर, 8000 mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और ऑक्सीजन ओएस 16 भी उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें: आपकी सोशल मीडिया फीड में भी दिख रहे Ads तो हो जाएं सावधान! वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार