आपकी सोशल मीडिया फीड में भी दिख रहे Ads तो हो जाएं सावधान! वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार

Social Media Ads: हर स्क्रॉल के साथ हमें आकर्षक Ads दिखाई देते हैं – कभी सस्ते स्मार्टफोन, कभी भारी डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स, तो कभी घर बैठे पैसे कमाने के आसान तरीके. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन चमकदार ऑफर्स के पीछे कितनी सच्चाई है और कितनी चालाकी?

how-to-spot-fake-ads-on-social-media scams digital fraud
Image Source: Freepik

Social Media Ads: आज का डिजिटल युग हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठते ही लोग Instagram, Facebook और YouTube पर समय बिताते हैं. हर स्क्रॉल के साथ हमें आकर्षक Ads दिखाई देते हैं – कभी सस्ते स्मार्टफोन, कभी भारी डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स, तो कभी घर बैठे पैसे कमाने के आसान तरीके. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन चमकदार ऑफर्स के पीछे कितनी सच्चाई है और कितनी चालाकी?

फर्जी Ads का तरीका

ऑनलाइन ठग इस मामले में बेहद चालाक हैं. वे बड़ी कंपनियों के नाम और लोगो की हूबहू नकल कर देते हैं ताकि Ads असली लगे. जैसे ही कोई यूजर इस पर क्लिक करता है, वह एक नकली वेबसाइट पर पहुँच जाता है. यहां उसे पर्सनल जानकारी या पेमेंट डिटेल्स डालने के लिए कहा जाता है. अक्सर ये Ads “आज ही का ऑफर” या “सीमित समय का मौका” जैसी बातें कहकर हमें जल्दी निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं. और इसी जल्दबाजी में लोग बिना जांचे पैसे भेज देते हैं.

कौन-कौन से Ads सबसे खतरनाक हैं?

आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फर्जी शॉपिंग, नौकरी के झांसे और इन्वेस्टमेंट स्कीम्स देखी जा रही हैं. महंगे गैजेट्स सस्ते दाम में बेचने का लालच और घर बैठे हजारों कमाने के दावे लोगों को फंसाने का सबसे आम तरीका बन चुके हैं. कुछ मामलों में तो नकली ऐप्स डाउनलोड करवा कर फोन के डेटा तक चुराए जाते हैं.

फर्जी Ads की पहचान कैसे करें?

अगर कोई Ad आपको बहुत ज्यादा आकर्षक लगे, तो थोड़ा सतर्क होना जरूरी है. वेबसाइट का URL ध्यान से देखें, कोई अजीब स्पेलिंग या गड़बड़ी दिखाई दे तो इसे फर्जी मान लें. बहुत ज्यादा डिस्काउंट या अविश्वसनीय ऑफर भी चेतावनी का संकेत होते हैं. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और कभी भी बैंकिंग या OTP जानकारी साझा न करें.

ये भी पढ़ें: Samsung के धाकड़ स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट, यहां मिल रही भारी भरकम छूट, चेक करें डिटेल्स