Maulana Saleem Chaturvedi Arrest: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अपशब्द कहने वाले मौलाना को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी एसटीएफ की टीम आरोपी को पकड़कर बहराइच लेकर पहुंची, जहां पूछताछ और जरूरी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट पथराबाड़ी गांव का रहने वाला मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी मार्च महीने में एक सभा के दौरान विवादित बयान दिया था. आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इस बयान के सामने आने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में नाराजगी फैल गई और कई जगह विरोध भी देखने को मिला.
शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को कोतवाली नगर थाने में तहरीर दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.
Just few hours in custody of UP Police, Maulana who used most disgusting and objectionable language for CM Yogi Adityanath's mother and Gau Mata can be seen limping and apologising.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) March 31, 2026
What should be further treatment? pic.twitter.com/BzK1mpjFGm
बिहार से हुई गिरफ्तारी
काफी तलाश के बाद यूपी एसटीएफ ने आरोपी मौलाना को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे गोरखपुर एसटीएफ टीम के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा के बीच बहराइच लाया गया.
पूछताछ और मेडिकल के बाद जेल
बहराइच पहुंचने के बाद कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने आरोपी से लंबी पूछताछ की. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ टीम मंगलवार सुबह करीब 5 बजे आरोपी को लेकर बहराइच पहुंची थी. पूछताछ और जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच भी कर रही है.
ये भी पढ़ें- नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' का क्रेज, 13वें दिन 900 करोड़ी क्लब में एंट्री पक्की! जानें अबतक का कलेक्शन