UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी वक्त है, लेकिन प्रदेश की सियासत में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. बीजेपी जहां हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे के साथ अपनी सत्ता बरकरार रखने की तैयारी में जुटी है, वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी अपनी राजनीतिक रणनीति में बदलाव के संकेत दे रहे हैं. मुस्लिम-यादव समीकरण के लिए पहचानी जाने वाली सपा अब सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर भी आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. इस बीच अयोध्या और नेपाल के जनकपुर को जोड़ने वाली रेल सेवा की शुरुआत ने यूपी की राजनीति में धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व हमेशा से एक अहम मुद्दा रहा है. बीजेपी राम मंदिर, अयोध्या और सनातन संस्कृति को अपने राजनीतिक विमर्श का प्रमुख हिस्सा बनाती रही है. पार्टी अब इसी के साथ राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों को जोड़कर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी भी अपनी रणनीति में बदलाव करती नजर आ रही है. अखिलेश यादव की ओर से सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति के संकेतों को इसी बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में सनातन, धर्म और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मुद्दों की अहमियत बढ़ती दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: सोने के दामों में आने वाली है बड़ी गिरावट? खरीदने से पहले जान लें ये संकेत!